scriptभाजपा के चुनाव प्रभारी, पूर्व मंत्री, नेपा परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 38 पर केस दर्ज | 34 registered cases including election charge of BJP, former minister | Patrika News
बुरहानपुर

भाजपा के चुनाव प्रभारी, पूर्व मंत्री, नेपा परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 38 पर केस दर्ज

– नेपानगर थाने में केस दर्ज – बिना अनुमति के काले झंडे दिखाने का प्रदर्शन

बुरहानपुरOct 20, 2020 / 01:22 pm

ranjeet pardeshi

 34 registered cases including election charge of BJP, former minister, Nepa council president, vice president

34 registered cases including election charge of BJP, former minister, Nepa council president, vice president

बुरहानपुर. नेपानगर में सोमवार को चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर ३८ भजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आयटम शब्द की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने अपना विरोध जताया। बुरहानपुर में मौन धरना करने के बाद नेपानगर में भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले को काले झंडे दिखाए। यहां तक नेपा में भी मौन धरना दिया। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन पर केस दर्ज किया।
इन पर हुआ केस दर्ज
भाजपा चुनाव प्रभारी गोपिचंद नेमा, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष नरहरी दीक्षित, राजा जंगाले, पवन, अरुण सोनी, कमलेश पांजरे, रमेश कैथवास, प्यारेलाल, शिखा विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, भाजपा महिला अध्यक्ष नम्रता मलगुजार, नम्रता दवे, सुनिता बापजेयी, लता दवे, प्रदीप दवे, दुर्गासिंह ठाकुर उर्फ लल्ला, उमेश सोनी, सचिन गोपाल, गिरिश निकम, नरेश बारूले, निलेश महाजन, नवनीत दुबे, आनंद पाटिल, जगदीश कपूर, दिलीप श्रॉफ, पूर्व महापौर माधुरी पटेल, बलराज नावानी, करुणा भट्ट, कविता मोरे, सावित्री बत्रा, उमा कपूर, संध्या मधवाने, किरण रायकवार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय विजयवर्गीय, नपा उपाध्यक्ष वैशाली पाटिल पर केस दर्ज किया गया है।
ऐसे चला विरोध
सोमवार को गांधी चौक में सोमवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मौन उपहास भी रखा गया। इसमें चिटनीस के अलावा चुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जगदीश कपूर, माधुरी पटेल, बलराज नावानी, करूणा भट्ट, कविता मोरे सहित भाजपा नेता ज्ञानेश्वर पाटिल मौजूद रहे। चिटनीस ने कहा कि कल से मन में प्रश्न उठ रहे है क्या स्त्री होना पाप है, नारी होना अपराध है, अनुसूचित जाति में जन्म लेने वाली महिला को एक पूर्व मुख्यमंत्री भी चौराहे पर, सार्वजनिक तौर पर इस प्रकार प्रताडि़त करेगा, अपमानित करेगा, अगर यह बोल है प्रदेश के नेतृत्व करने वाले जवाबदार नेता के है तो इनकी सोच कैसी होगी। अपने कार्यकर्ताओं को क्या प्रेरणा दे रहे है। आम आदमी के सामने क्या उदाहरण रखा जा रहा है। कमलनाथ आपकी राजनैतिक बौखलाहट के चलते मध्यप्रदेश की बहन, बेटियां अपना अपमान क्यों बर्दाश्त करें, एक महिला की गरिमा, इज्जत और महिमा को, प्रतिष्ठा को इस प्रकार चौराहों पर तार.तार करोंगे ओर देश व प्रदेश उसे सहन करेगा। यह विरोध होने के बाद भाजपाई नेपानगर पहुंचे थे।
– प्रदर्शन की अनुमति हमने नहीं दी थी। जो घटनाक्रम हुआ उस पर धारा १८८ सहित अन्य धारा में ३८ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। – राहुल कुमार लोढा, एसपी बुरहानपुर

Home / Burhanpur / भाजपा के चुनाव प्रभारी, पूर्व मंत्री, नेपा परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 38 पर केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो