scriptबुरहानपुर ब्रेकिंग : सरकारी अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर से 6 लाख की ठगी | Burhanpur breaking: Retired doctor of government hospital cheated of 6 | Patrika News
बुरहानपुर

बुरहानपुर ब्रेकिंग : सरकारी अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर से 6 लाख की ठगी

– फर्जी मैनेजर का आया कॉल, बोले पेन कार्ड करना है अपडेट और निकाल लिए रुपए- ऑनलाइन हो रही ठगी

बुरहानपुरSep 16, 2021 / 12:45 pm

ranjeet pardeshi

Burhanpur breaking: Retired doctor of government hospital cheated of 6 lakhs

Burhanpur breaking: Retired doctor of government hospital cheated of 6 lakhs

बुरहानपुर. ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सरकारी अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी कॉल आया और कहा कि मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं आपके खाते में पैन कार्ड नंबर अपडेट नहीं है। उसे अपडेट कराए। अपडेट के बहाने खाते से लगभग छह लाख रुपए के करीब निकाल लिए। डॉक्टर ने लालबाग थाने में इसकी शिकायत की है।
डॉक्टर केबी कविश्वर के मुताबिक बुधवार शाम कॉल आया कि आपके बैंक खाते में पैन कार्ड अपडेट नहीं है। आपको लिंक दी जा रही है उससे अपडेट करा ले। डॉक्टर ने लिंक से अपडेट करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सका। गुरुवार सुबह कॉल आया उसने फिर अपने आपको बैंक का मैनेजर बताया। कहा कि आपसे लिंक से अपडेट नहीं हो सका है। हम कर देते हैं। पहले तो डॉक्टर ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। लेकिन उस कॉल पर फर्जी मैनेजर ने डॉक्टर का उनका नाम, पता, खाता नंबर और उनका बैलेंस बताया तो डॉक्टर को यकीन हो गया और उसके बताए अनुसार काम करने लगे। उसने मोबाइल पर ओटीपी भेजा और डॉक्टर ने जैसे ही ओटीपी नंबर बताया उनके खाते से रुपए गायब होना शुरू हो गए। अलग-अलग चार बार ट्रांजेक्शन हुए। पहली बार में 4 लाख का, दूसरा और तीसरा 49-49 हजार और चौथी बार में एटीएम से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसका डॉक्टर के मोबाइल पर मैसेज आया जिस में देवागढ़ से रुपए निकालना बताया।
डॉक्टर ने मामले के बाद बैंक पहुंचकर इसकी शिकायत की तो पूरा मामला सामने आया। मैनेजर ने तुरंत अपने अफसरों को इसकी जानकारी दी और डॉक्टर को थाने में शिकायत करने के लिए कहा। मामले के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि डॉक्टर कविश्वर ने जिला अस्पताल में 1971 से 2005 तक सरकारी अस्पताल में अपनी सेवा दी। वे कान, नाक, गले के डॉक्टर है। उनके खाते में भविष्य निधि और पेंशन के रुपए थे।

Home / Burhanpur / बुरहानपुर ब्रेकिंग : सरकारी अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर से 6 लाख की ठगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो