scriptBus Accident- हाईवे पर बस हादसा, मच गई चीखपुकार | Burhanpur Bus Accident | Patrika News
बुरहानपुर

Bus Accident- हाईवे पर बस हादसा, मच गई चीखपुकार

हाईवे पर बस हादसा

बुरहानपुरNov 20, 2019 / 05:37 pm

deepak deewan

Burhanpur Bus Accident

Burhanpur Bus Accident

बुरहानपुर . वाहन हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। क्षेत्र में हर रोज अनेक वाहन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं जोकि जानलेवा भी सिद्ध हो जाती हैं। अधिकांश हादसे तेज रफ्तार के कारण ही होते हैं फिर भी इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसा ही एक हादसा हाइवे पर हुआ। यहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। शहर के पास सुबह-सुबह यह हादसा हुआ। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जलगांव जामोद हाइवे पर सुबह बस एक्सीडेंट हुआ। हाईवे पर गीता मिल के पास यह घटना घटित हुई। इस बस हादसे में बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बस ग्राम चिल्लारा से बुरहानपुर की ओर जा रही थी।

ओव्हर टेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, मच गई चीखपुकार
जानकारी के अनुसार एक टेम्पो को ओव्हर टेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हुई और फिर पलट गई। प्रारंभिक तौर पर 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे , कुछ अन्य सवारियां भी घायल हुई। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। यह बस दुर्घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई।

Home / Burhanpur / Bus Accident- हाईवे पर बस हादसा, मच गई चीखपुकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो