scriptबुरहानपुर शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या कर कुएं में फेंका शव | Burhanpur Sharmasar, miscreant and murdered woman with a body thrown i | Patrika News
बुरहानपुर

बुरहानपुर शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या कर कुएं में फेंका शव

– खड़कोद की घटना

बुरहानपुरMay 18, 2018 / 12:40 pm

ranjeet pardeshi

Burhanpur Sharmasar, miscreant and murdered woman with a body thrown i

Burhanpur Sharmasar, miscreant and murdered woman with a body thrown i

15 फीट सूखे कुएं में लाश पड़ी मिली। महिला का शव पूरी तरह निर्वस्त्र था

– शौच के लिए गई महिला के साथ हुआ हादसा
– निर्वस्त्र मिली महिला
बुरहानपुर. देशभर में हो रहे दुष्कर्म के मामलों में बुरहानपुर में भी यह घटनाएं हो रही है। गुरुवार को फिर बुरहानपुर शर्मसार हो गया। जहां शौच के लिए गई एक विवाहिता की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। जिसे महिला को सूखे कुएं में फेंक दिया है। हालांकि पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्ठी हो सकेगी।
खड़कोद में २७ वर्षीय विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म के साथ हत्या कर दी गई। बताया गया कि गुरुवार शाम ६.३० बजे महिला शौच करने गई थी। पति घर पर नहीं था, केवल घर पर सास थी जिसे महिला बताकर घर से निकली थी। एक घंटे बाद पति जब घर लौटा तो उसने मां से पूछा तो कहा कि बहु शौच के लिए गई है। एक घंटे बा फिर वह नहीं लौटी तो पति उसे ढूंढने निकल गया। जहां पर महिलाएं शौच के लिए जाती है वहां केवल लौटा और चप्पल मिलने पर वह घबरा गया। गांव वालों को इसकी खबर की बाद में आधा किमी दूर खून से सने कपड़ेे मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरी रात तक तलाश करना शुरू कर दिया।
सुबह कुएं में मिली लाश
शुक्रवार सुबह 8.30 बजे गांव से एक किमी दूर 15 फीट सूखे कुएं में लाश पड़ी मिली। महिला का शव पूरी तरह निर्वस्त्र था, बाहर शव निकालने के बाद प्राथमिकी जांच में पता चला की महिला के सिर पर चोट के गहरे निशान थी, इससे पुलिस ने हत्या का अंदेशा लगाया गया। बताया गया कि पहले महिला के सिर पर पत्थर मारे फिर उसे कुएं में फेंक दिया गया। घटना के बाद पूरा परिवार गमगीन हो गया। एसपी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो