scriptलॉकडाउन में शहर पॉलीथिन मुक्त, 40 टन कम निकल रहा कचरा | City polyethylene free in lockdown, 40 tons less waste coming out | Patrika News
बुरहानपुर

लॉकडाउन में शहर पॉलीथिन मुक्त, 40 टन कम निकल रहा कचरा

– घरों से निकल कर गाडिय़ों में कचरा डाल रहे लोग

बुरहानपुरApr 07, 2020 / 09:25 pm

Amiruddin Ahmad

City polyethylene free in lockdown, 40 tons less waste coming out

City polyethylene free in lockdown, 40 tons less waste coming out

बुरहानपुर. लॉकडाउन के चलते बाजार की दुकानें बंद होने से शहर पॉलीथिन मुक्त हो गया हैं। प्रतिदिन 90 से 100 टन तक निकलने वाला कचरा अब 60 टन ही निकल रहा है ,वह भी सीधे डोर.टू.डोर कचरा वाहन में पहुंच रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा होने से गंदगी नहीं होने पर निगम कमज़्चारी अब सिफज़् एक बार ही झाडू लगा रहे हैं। शहर में हर रोज बाजार से निकले वाला करीब 40 टन कचरा कम हुआ है। इसका फायदा अब मुय बाजार की सभी सड़कें साफ दिखाई दे रही है। वहीं सावज़्जनिक जगहों पर भी लोग कचरा बहुत कम फेंक रहे हैं।
सहायक आयुक्त सलीम खान ने बताया कि सामान्य दिनों शहर से हर रोज करीब 90 से 100 टन कचरा निकलता है। यह कचरा शहर के 48 वाडोज़्ं के साथ ही मुय बाजारों और सड़कों से उठाया जाता है। लॉकडाउन के चलते बाजार पूरी तरह से बंद होने के बाद कचरे में कमी आई है। इससे अब दुकानों का कचरा बाहर नहीं निकल पा रहा है। लगभग 40 टन कचरा कम निकलने से शहर पूरी तरह से पॉलीथिन मुक्त हो गया। बाजारों में दुकानें और ठेले नहीं लगने से किसी प्रकार का पॉलिथीन अब कचरे में शामिल नहीं हो रहा है। घरों में भी अनावश्यक काटूज़्न, पॉलीथिन नहीं पहुंच रही है। इससे घरों से निकलने वाले कचरे में भी कमी आई है। बाजार बंद होने से निगम की ओर से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सफाई करने वाले कमिज़्यों को राहत
नगर निगम के सफाई कमिज़्यों को भी लॉकडाउन के चलते राहत मिली है।पहले शहर में तीन बार सुबह, दोपहर और रात के समय सफाई होती थी। बाजार बंद होने के बाद कचरा नहीं निकले से अब एक बार ही सफाई हो रही है। सुबह के समय 48 वाडोज़्ं में निगम का डोर टू डोर कचरा वाहन घूम रहा है, लोग अपने घरों से निकल कर वाहनों में ही कचरा डाल रहे हैं। बाजारों में दोपहर और शाम के समय निकलने वाला कचरा वाहन नहीं निकल रहा है। इससे शहर में स्वच्छता का वातावरण अच्छा हो गया है।
सूखा कचरा अधिक, गीला कचरा गायब
स्वच्छता अभियान के तहत निगम की ओर से सूखा, गीला और सब्जियों सहित घरों से निकलने वाले कचरे को अलग किया जाता है।इन दिनों डोर.टू.डोर कचरा वाहन में सूखा कचरा अधिक निकल रहा है। गीला कचरा और सब्जियों का कचरा भी कम ही आ रहा है। बाजार बंद होने से शहरवासियों ने पॉलीथिन का उपयोग भी पूरी तरह से बंद कर दिया। बाजार खुलने रहने से लोग पॉलीथिन का उपयोग अधिक कर रहे थे। साथ ही दूध, सब्जी और अन्य दुकानदार भी पॉलीथिन बैग में ही ग्राहकों को सामान देते थे। अब निगम के कचरे में पॉलीथिन भी बहुत कम निकल रही है।
– लॉकडाउन के चलते बाजार की दुकानें बंद होने से 40 टन कचरा कम निकल रहा हैं, घरों से निकलने वाला कचरा भी लोग कचरा वाहनों में ही डाल रहे है।पॉलीथिन का उपयोग भी कम हो गया।
सलीम खान, सहायक आयुक्त ननि।

Home / Burhanpur / लॉकडाउन में शहर पॉलीथिन मुक्त, 40 टन कम निकल रहा कचरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो