scriptAttack – गश्त से लौट रहे वन विभाग के अधिकारियों पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त | Deadly attack on forest department officials returning from patrol | Patrika News
बुरहानपुर

Attack – गश्त से लौट रहे वन विभाग के अधिकारियों पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

गोफन, तीर और पत्थरों से हमला, नेपा थाने में वन अमले ने की शिकायत
 

बुरहानपुरMay 24, 2020 / 03:30 am

tarunendra chauhan

vehicle damaged

पथराव में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।

बुरहानपुर. बदनापुर के कक्ष क्रमांक 245, 246 में गश्त के दौरान अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर पथराव कर दिया। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। अतिक्रमणकारियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र में अब तक बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके चलते आए दिन अतिक्रमणकारी यहां जंगल में पेड़ों का सफाया कर रहे हैं। समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन एवं प्रदेश स्तर तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस क्षेत्र से अतिक्रमणकारी वापस नहीं लौट रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अतिक्रमणकारियों के अवैध टपरों को विभाग ने तोड़कर लकड़ी जब्त की थी, जिसके चलते अतिक्रमणकारी आक्रोषित हो गए। खफा अतिक्रमणकारियों ने शनिवार देर रात तक गश्त करने के बाद लौट रहे कर्मचारियों पर तीर गोफन से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार वन विभाग नेपानगर के प्रशिक्षु रेंजर दिनेश वास्कले अपनी टीम के साथ गश्त से लौट रहे थे। सुबह 5 बजे उन्हें कुछ लोग ट्रैक्टर से जुताई करते मिले। कर्मचारी उनके पास पहुंच पाते इसके पहले ही उन्होंने गोफन और तीर सहित पत्थर मारना शुरू कर दिया। रेंजर वास्कले ने बताया कि ग्राम सीवल का ट्रेक्टर स्वराज 744 न्यू पासिंग का चालक मौके से वाहन लेकर तत्काल फरार हो गया। उन्होने कहा कि हम कुछ समझ पाते इसके पहले ही आरोपियों ने हमे चारो ओर से घेर लिया और पत्थर मारना शुरू कर दिया। घटना में विभाग का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कुछ देर तक पत्थर बरसाने के बाद मौके आरोपी फरार हो गए। वापस लौटने के बाद विभाग ने मामले की शिकायत नेपा थाने में की है। टीम में ब्रजेश शर्मा, विजय कनोजिया, हेमराज राजोरिया, नंदलाल सोनवणे आदि शामिल थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो