– ४०० स्थानों पर जलेगी होली, पुलिस भी अलर्ट, ड्रोन कैमरे से रखेगी नजर – कोरोना वायरस को रोकने के लिए कपूर वाली होली जलेगी- आज होली दहन, कल मनेगी धुलेंडी
बुरहानपुर•Mar 09, 2020 / 11:45 am•
ranjeet pardeshi
Holi Dahan: Forest Department will give wood at the rate of Rs. 4.80 per kg, from here
बुरहानपुर. होली उत्सव की धूम सोमवार रात से शुरू होगी। शहर से लेकर अंचल तक होली दहन का कार्यक्रम होगा। जिलेभर में ४०० से अधिक स्थानों पर होली जलेगी। होली दहन में लगने वाली लकड़ी की व्यवस्था वन विभाग करेगा। शहर में जगह-जगह इसके स्टॉल लगाए जाएंगे। इसका दाम ७ रुपए ४० पैसे प्रति किलो रहेगा। वन विभाग ने ७५ क्विंटल लकड़ी बुलाई है, जो होली दहन में खपत होगी। इधर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
होली की पूजा अर्चना और विधि-विधान के साथ कर लोग शाम होते ही परंपरा अनुसार होली के उत्सव में डूब जाएंगे। यह सिलसिला देर रात तक चलने के बाद फिर सुबह रंगों की बरसात होगी। यह आयोजन मंगलवार शाम तक चलेगा। पर्वको लेकर शहर में खासी रौनक छाई हुई है। जगह-जगह दुकाने सज गई है।
यहां बनाएगा वन विभाग डीपो
होली दहन के लिए वन विभाग ने शहर में सात डीपो बना लिए हैं। इसके लिए तिलक चौराहा, सिंधीबस्ती, लालबाग, बैरीमैदान, कमल चौराहा, महाजनापेठ, के साथ मोबाइल वेन चलेगी। पिछली बार विभाग ने ५५० रुपए क्विंटल लकड़ी बेची थी, इस बार इसके दाम ७५० रुपए के करीब होंगे।
ऐसी है पुलिस की तैयारी
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुता इंतजाम करने जा रही है। होली की हुड़दंग में शहर का माहौल न बिगड़े इसके लिए ६०० जवानों का बल तैनात रहेगा। बाहर से ६० जवानों का विशेष बल बुलाया गया है। इसके अलावा पुलिस ड्रोन कैमरों से भी नजर रखेंगी।
आर्य समाज करेगा हवन
आर्य समाज की ओर से इस बार भी होली पर्व का आयोजन गांधी चौक में किया गया हैं। समाज के नीति प्रकाश शहगल ने बताया कि हवन यज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष डॉक्टर मालती प्रजापति, विजय कुमार अयरे, चंद्रमोहन प्रजापति, आदित्य प्रजापति आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम शाम ६ बजे से शुरू होगा।
यहां जलाएंगे कोरोना वायरस की होली
पांडूमल चौराहे पर होली दहन की परंपरा कई सालों से चली आ रही है। भैरव बाबा उत्सव समिति के हेमलाल महाजन, बंटी नागौरी, गुड्डी द्विवेदी, लालू फूलवाला, राकेश खत्री होली दहन करेंगे। द्विवेदी ने बताया कि इस साल कोरोना वायरस की होली जलाएंगे।
यहां जलाएंगे कंडों की होली
स्वामी विवेकानंद गणेशोत्सव समिति की ओर से राजपूरा रोड स्थित ज्ञानवर्धनी सभा के पास खुले मैदान में कंडों से बनी होली का दहन किया जाएगा। अमोल भगत ने बताया कि गाय के गोबर से निर्मित ३१०० कंडों की होली जलाएंगे। यहां पर ४० साल से होली दहन की परंपरा है। इस बार विशेष प्रकृतिक रंग रहेंगे। इसकी ऊंचाई ७ फीट तक रहेगी। केवल कपूर से होली जलेगी।
– बाहर से पुलिस फोर्स बुलवाया है। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। हुड़दंग मचाकर जो माहौल खराब करेगा उस पर कार्रवाई करेंगे। ६५० से अधिक पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
– महेंद्र तारनेकर, एएसपी
Home / Burhanpur / होली दहन : 7.40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से वन विभाग देगा लकड़ी, यहां से ले