scriptइंदौर इच्छापुर हाइवे पुलियाओं का काम 20 मार्च तक करना होगा पूरा: महापौर | Indore Ichhapur Highway culvert work will have to be completed by Marc | Patrika News
बुरहानपुर

इंदौर इच्छापुर हाइवे पुलियाओं का काम 20 मार्च तक करना होगा पूरा: महापौर

– गणपति नाके से शिकारपुरा तक बन रही पुलियाओं का नगर निगम महापौर ने किया निरीक्षण

बुरहानपुरFeb 07, 2024 / 09:20 pm

ranjeet pardeshi

Indore Ichhapur Highway culvert work will have to be completed by March 20: Mayor

Indore Ichhapur Highway culvert work will have to be completed by March 20: Mayor

– 20 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण होना चाहिए महापौर
बुरहानपुर. नगर निगम महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल ने गणपति नाके से शिकारपुरा तक नगर निगम द्वारा शहर के बीचों बीच बनाई जा रही है पुलियाओं का निरीक्षण किया।
इंदौर.इच्छापुर हाईवे पर गणपति नाका से शिकारपुरा के बीच यातायात बुधवार से बंद हो गया हैं। गणपती नाके से शिकारपुरा चौराहे तक हाईवे पर निगम द्वारा पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा हैं। नगर निगम मंगलवार से हाईवे के इस हिस्से में चार पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
महापौर ने कहा कि शहर के बीच से होकर जाने वाले हाईवे पर चार बड़े नाले बहते है। बारिश के समय इन नालों पर जल जमाव की स्थिति बनती है। ऐसे में आवागमन में परेशानी होती है। समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम चारों नालों पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा हैं। इसमें शिकारपुरा चौराहा, राजपुरा, कृषि उपज मंडी और रस्सी वालों की गली के सामने नाले पर पुलिया बनेगी।
महापौर माधुरी पटेल ने निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पुलियाओं की गुणवत्ता को बारीकी से देखा और निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर कोताही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करे। 20 मार्च तक निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो एवं कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Hindi News/ Burhanpur / इंदौर इच्छापुर हाइवे पुलियाओं का काम 20 मार्च तक करना होगा पूरा: महापौर

ट्रेंडिंग वीडियो