बुरहानपुर

Minister Tulsiram Silavat का जोरदार विरोध, यूथ कांग्रेस ने डंडे खाने की कही बात

यूथ कांग्रेस ने डंडे खाने की कही बात

बुरहानपुरDec 04, 2019 / 03:27 pm

deepak deewan

Minister Tulsiram Silavat Burhanpur News

बुरहानपुर
मध्यप्रदेश की कांगे्रस सरकार के वरिष्ठ के मंत्री तुलसीराम सिलावट का क्षेत्र में विरोध बढ़ता जा रहा है। वे जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और इस नाते वे यहां लगातार आते-जाते रहते हैं। इधर जिले के कुछ कांग्रेसी उनकी रीति-नीति का विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें प्रभारी मंत्री के रूप में यहां से अलग हटाने की मांग भी की जा रही है।
बुधवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने कार्यकर्ताओं ने जिला के प्रभारी मंत्री को बदलने की मांंग की। इन कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के प्रति जमकर नाराजगी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सचिन यादव को प्रभारी मंत्री बनाने की मांग की।
कांग्रेस संगठन में समीक्षा करने आए पर्यवेक्षक एनपी जोशी और प्रभारी हिम्मत पटेल के सामने सरकार में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट का बुरहानपुर प्रभार बदलने की मांग कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुलकर की। इतना ही नहीं प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव को जिले का प्रभारी मंत्री बनाने की मांग भी की। इसपर जोशी बोले कि हमने तो कांग्रेस प्रत्याशी को टिकट दिया था लेकिन यहांं तो जमानत ही जप्त हो गई।
केवल डंडे खाने के लिए बना है
युवक कांग्रेस नेताओं के स्वर ज्यादा मुखर थे। इन युवा नेताओं ने साफ कहा कि यहां का यूथ कांग्रेस केवल डंडे खाने के लिए बना है। इन नेताओंं को बमुश्किल समझाबुझाकर शांत कराया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.