scriptभाजपा-कांग्रेस के लिए उम्मीदवारों के नए चेहरे बने चुनौती, दम लगा रहे शीर्ष नेता | New faces of candidates have become a challenge for BJP-Congress, top | Patrika News
बुरहानपुर

भाजपा-कांग्रेस के लिए उम्मीदवारों के नए चेहरे बने चुनौती, दम लगा रहे शीर्ष नेता

खंडवा लोकसभ उपचुनावभाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने से ज्यादा मुख्यमंत्री को याद आए कमलनाथ- नंदू भैया के नाम पर जनता से मांगे वोट- उपचुनाव में सीएम की बुरहानपुर में पहली सभा- अब दो दिन बाद फिर आएंगे, बहादरपुर और देड़तलाई में लेंगे सभा

बुरहानपुरOct 17, 2021 / 02:16 pm

ranjeet pardeshi

New faces of candidates have become a challenge for BJP-Congress, top leaders are trying hard

New faces of candidates have become a challenge for BJP-Congress, top leaders are trying hard

बुरहानपुर. खंडवा लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पहली सभा शनिवार को बुरहानपुर विधानसभा के फोपनार में हुई। 20 मिनट के भाषण में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के लिए वोट मांगने से ज्यादा कमलनाथ को याद किया। बार-बार उनका नाम लेकर निशानार साधते रहे। दोनों दलों में उम्मीदवारों के नए चेहरे चुनौती बने हुए हैं। भाजपा का 25 साल बाद प्रत्याशी का चेहरा बदला हंैं, तों कांग्रेस का 12 साल बाद उम्मीदवार का चेहरा बदला है।
कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष कमलनाथ की खंडवा में एक सभा हो चुकी है। अब 18 को धूलकोट में सभा होने जा रही है। अब तक बुरहानपुर में कांग्रेस से पूर्व सांसद अरुण यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री सचिन यादव सहित कई नेता आ चुके हैं। जबकि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सभा ले चुके हैं।
फोपनार में सीएम ने बार-बार कमलनाथ पर कसा तंज
दोपहर 1 बजे सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 20 मिनट तक जनता को संबोधित किया। लगभग छह से सात बार कमलनाथ का नाम लिया। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में तो एक छत्र राज कमलनाथ का ही है। मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ, स्टार प्रचारक बनना हो तो कमलनाथ, युवाओं का नेता नकुल नाथ और बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ। यह कांग्रेसी है जो अपनो को निपटा देती है।

कांग्रेस सर्कस हो गई सर्कस
सीएम ने कहा कि कांग्रेस सर्कस हो गई सर्कस। कांग्रेस का कोई अध्यक्ष नहीं है कार्यकारी अध्यक्ष है मैडम सोनियागांधी। राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल गांधी कर देते हैं। दुनिया में एसा अजूबा देखा कि पार्टी का अध्यक्ष ही नहीं। हालत यह कर दी कि पंजाब में अच्छे खासे कैप्टन साहब चल रहे थे उनको हटाकर चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और सिद्धू जी भी कमाल के हैं। हम तो डूबेंगे सनम और तुम्हें भी ले डूबेंगे। अच्छी खासी सरकार का कबाड़ा कर दिया, वाह री कांग्रेस।
बोले हर्षवर्धन को भी स्थान देंगे
सीएम ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर्ष भी कार्यकर्ता है। पार्टी उनका सम्मानित स्थान भी सुनिश्चित करेंगी।

Home / Burhanpur / भाजपा-कांग्रेस के लिए उम्मीदवारों के नए चेहरे बने चुनौती, दम लगा रहे शीर्ष नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो