शिवकुमार सिंह कुशवाह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसानों को एक लाख रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि मिले। किसानों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलता। नियमानुसार मुआवजा देकर न्याय होना चाहिए। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं प्रगतिशील किसान संगठन किसानों को केली के नुकसान पर एक लाख प्रति हेक्टेयर के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है।
बर्बाद हो गई थी केले की फसल
एक सप्ताह पूर्व चली आंधी से केले की फसल गिर गई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था। बर्बाद हुए फसल का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों को सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। इसके चलते किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन तक बात पहुंचा कर नुकसान की भरपाई के लिए गुहार लगाई है।