बुरहानपुर

वन डिपों के सामने ही सूख रहे डिवाइडरों पर लगे पौधें

-गर्मी में नहीं मिल रहा पानी

बुरहानपुरMar 05, 2021 / 12:46 am

Amiruddin Ahmad

Plants placed on dividers drying in front of forest depots

बुरहानपुर. मोहम्मदपुरा फोरलेन के डिवाइडरों पर सिंधीबस्ती से रेणुका माता मंदिर तक पौधें तो लगाए गए थे। पौधों की सुरक्षा और देखरेख नहीं होने से गर्मी के कारण बिना पानी के सूख रहे हैं। इसी रोड पर वन विभाग का डिपों होने के बाद भी पौधों को जीवित रखने के लिए प्रयास भी नहीं किया जा रहा है। नगर निगम और वन विभाग दोनों की पौधों को पानी नहीं दे पा रहे है। शहर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के साथ डिवाइडरों पर लगे पौधें भी सूखने लगे है। पौधे लगाने के बाद यहां पर पहले नियमित रूप से पानी भी दिया गया। अब पौधें बड़े हो गए तो अंदेखी की जा रही है। पौधों का रखरखाव नहीं होने के साथ ही पानी भी बारिश के भरोसे ही छोड़ दिया गया। जिससे लगातार रोड के डिवाइडरों पर लगे पौधे दम तोड़ रहे है। सिंधीबस्ती से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक कुछ जगहों पर निजी संस्था द्वारा पौधों को जानवारों से बचाने के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गया। रेणुका रोड पर डिवाइडरों के पास ट्री गार्ड नहीं होने से आवारा पशु भी पौधों को नुकसान पहुंचा रहे है। जबकि वन विभाग डिपों सामने ही होने के बाद भी पौधों की सुरक्षा और पानी डालने की व्यवस्था तक नहीं की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.