scriptविभाग ने अब तक नहीं उठाई कटी लकड़ी, नंबर भी नहीं डाले | The department has not yet picked up the cut wood, did not even enter | Patrika News
बुरहानपुर

विभाग ने अब तक नहीं उठाई कटी लकड़ी, नंबर भी नहीं डाले

नहीं हो रही ठोस कार्रवाई

बुरहानपुरMar 05, 2020 / 12:14 am

tarunendra chauhan

Forest

इस तरह काटे गए पेड़।

बुरहानपुर. वन भूमि की पांधार बीट के कक्ष क्रमांक 214 में सागौन के पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी अब तक वन विभाग को नहीं मिली है। अधिकारियों ने ना तो अब तक प्रभावित वन भूमि का आकलन किया और ना ही कटी हुई लकड़ी को जब्त किया। स्थानीय अधिकारी मामले को दबाने की जुगत में लगे हुए है।
वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आए दिन जंगल की कटाई हो रही है। कठोर कार्रवाई के अभाव में अज्ञात आरोपी आए दिन सागौन के पेड़ों की कटाई कर बेश कीमती लकड़ी चुरा रहे हैं। कई बार कटाई के दरमियान अधिकारियों को मामले की सूचना कर दी जाती है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी मौके पर पहुंचकर आरोपी को नहीं पकड़ते। वहीं पेड़ों की कटाई की सूचना बाद भी वे कई दिनों तक कटी लकड़ी तक नहीं उठा पा रहे हैं। वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है।
आकलन नहीं कर रहे वन अधिकारी
रहवासियों ने कहा कि लंबे समय से यहां पर पेडों की कटाई हो रही है। वहीं कार्रवाई करने के बजाए अधिकारी मामले को दबाने के प्रयास में लगे हुए हैं। जिससे सुरक्षा समिति सदस्यों ने रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार सूचनाएं देने के बाद भी अब तक विभाग द्वारा पांधार बीट के वन भूमि पर हुई कटाई का आकलन तक शुरू नहीं किया है। यहां करीब 500 पेड़ों की कटाई होने की सूचना दी गई है। आरोपियों ने पेड़ों की कटाई के बाद यहां से पेड़ों को लेकर बाहर बेचा जा रहा है। आए दिन लकड़ी सड़कों से लेकर निकाली जा रही है।
दो दिन पहले ही हो चुकी साईखेड़ा में कटाई
साईखेड़ा बीट के कक्ष क्रमांक 267 में आरोपियो ने सागौन के पेड़ों की कटाई की गई थी। सोमवार को रहवासियों की शिकायत के बाद वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष जोतमल चौहान एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने वन भूमि का दौरा किया। चौहान ने कहा कि क्षेत्र में सतत कटाई बढ़ती जा रही है। करीब 8 दिन पहले बीट में करीब 11 सागौन के पेड़ों को काटा गया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले कुछ ही दिनों में जंगल पूरी तरह साफ हो जाएगा। विभागीय कर्मचारियों को अवैध कटाई के मामले में कठौर कार्रवाई करनी होगी।
मामला संज्ञान में है
मामले की सूचना विभाग के पास है। हमारे द्वारा वन अपराध कायम कर जांच की जा रही है।
– गुलाब सिंग बर्डे, रेंजर

बीयू0524/25 : इस तरह काटे गए पेड़।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो