script5 फर्मों पर आयकर सर्वे से मचा हड़कंप, कपड़ा मिल और ज्वेलर्स शॉप पर चल रही जांच | today Income tax department raid five big companies in mp | Patrika News
बुरहानपुर

5 फर्मों पर आयकर सर्वे से मचा हड़कंप, कपड़ा मिल और ज्वेलर्स शॉप पर चल रही जांच

5 प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

बुरहानपुरMar 04, 2020 / 01:31 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

08553713-f1cd-4eda-a25e-7a19dfd271cf.jpg

बुरहानपुर : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में आयकर सर्वे से हड़कंप मच गया। आज सुबह करीब 11 बजे से बुरहानपुर के दो फर्मों पर आयकर सर्वे में कपड़ा मिल और ज्वेलर्स शॉप पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आयकर कार्यवाही में कुल 5 प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापामार कार्यवाही की। आयकर अधिकारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी 2 प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे चल रही। लालबाग स्थित अक्षय ज्वेलर्स और 4 अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई सुबह से की गई है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्यवायी की जाएगी। – देखें वीडियो

कार्यवाही कर रहे टीम के अधिकारी ने कहा कि आयकर छापे व सर्वे का मुख्य उद्देश्य आयकर की चोरी को पकड़ना या ‎चोरी को रोकना है। गोपनीय सूत्रों से लंबे से फर्म द्वारा चोरी का मामला सामने आया था। हालांकि अभी ट्रैक्स चोरी को लेकर जांच चल रही है। कितने रूपए की टैक्स चोरी हुई इसका अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मार्च माह में ट्रैक्स चोरी को लेकर गठित ठीम अलग-अलग जिलों में कार्रवाही कर रही।

Home / Burhanpur / 5 फर्मों पर आयकर सर्वे से मचा हड़कंप, कपड़ा मिल और ज्वेलर्स शॉप पर चल रही जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो