कारोबार

Anand Mahindra ने केलॉग्स उपमा पर करा ट्वीट, कहा- कभी हमारे लोकल ‘चैंपियंस’ के पॉवर को कम मत समझना

बिजनेस टाइकून ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर केलॉग्स (Kellogg’s) उपमा के बारे में एक मीम को साझा किया।

Sep 20, 2021 / 04:45 pm

Mohit Saxena

Anand Mahindra

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अकसर अपने ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय रहते हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने कमेंट देते रहते हैं।आनंद महिंद्रा कभी मजेदार तो कभी प्रेरणात्मक वीडियो या तस्वीरें शेयर कर बड़े संदेश दे जाते हैं।

कई बार तो वह कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देते हैं, जिसके बारे में लोगों को बिल्कुल मालूम ही नहीं होता। बीते रविवार को, बिजनेस टाइकून ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर केलॉग्स (Kellogg’s) उपमा के बारे में एक मीम को साझा किया। ये पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बदला मुद्रा का स्वरूप, जारी किए नए-नए सिक्के और नोट

आनंद महिंद्रा का ट्वीट हुआ वायरल

केलॉग्स (Kellogg’s) एक दशक से ज्यादा समय से देश में मौजूद है। उसने अनाज की कई किस्मों के माध्यम से सभी भारतीयों के नाश्ते की आदतों को बदलने की चुनौती दी थी, जिनमें सबसे प्रसिद्ध कॉर्नफ्लेक्स हैं। अमरीकी कंपनी केलॉग्स (Kellogg’s) एक देसी नाश्ता उपमा लेकर आया है।

 

https://twitter.com/anandmahindra/status/1439440914045353986?ref_src=twsrc%5Etfw
वायरल मीम में देखा जा सकता है कि किसी सुपरमार्केट में केलॉग्स (Kellogg’s) उपमा एक शेल्फ पर रखा है। इसके कैप्शन में लिखा था, ‘केलॉग्स भारत आया और चुनौती दी कि वे सभी भारतीयों के नाश्ते की आदतों को बदल देंगे। 10 साल बाद, ऐसा हुआ।’
आनंद महिंद्रा ने देसी नाश्ते की सराहना की

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी इस देसी नाश्ते की सराहना करते हुए कहा, ‘केलॉग्स यहां एक दशक से अधिक समय से है। हालांकि, यह बात पुरानी है, लेकिन मीम अब चारों ओर वायरल हो रहा है और लोगों की भावनाओं को छू रहा है। कभी भी हमारे लोकल ‘चैंपियंस’ के पॉवर को कम मत आंकें।’ इसके अपलोड होने के बाद, पोस्ट को 12 हजार से अधिक लाइक्स मिल गए। इस ट्वीट पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

Home / Business / Anand Mahindra ने केलॉग्स उपमा पर करा ट्वीट, कहा- कभी हमारे लोकल ‘चैंपियंस’ के पॉवर को कम मत समझना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.