scriptमुकेश अंबानी के पास हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी चीजें, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान | asia richeast man mukesh ambani have worlds most expensive things | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

मुकेश अंबानी के पास हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी चीजें, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुकेश अंबानी का नाम तो आप सभी सुना ही होगा। यह न सिर्फ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं बल्कि एशिया की सबसे अमीर लोगों में इनकी गिनती होती है।

Jan 15, 2019 / 02:41 pm

manish ranjan

mukesh ambani

मुकेश अंबानी के पास हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी चीजें, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी का नाम तो आप सभी सुना ही होगा। यह न सिर्फ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं बल्कि एशिया की सबसे अमीर लोगों में इनकी गिनती होती है। मुकेश अंबानी अपनी लाइफ को रॉयल अंदाज से जीते हैं। साल 2018 में इनकी नेटवर्थ में करीब 21,754 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी के पास कई ऐसी महंगी चीजें हैं जो सिर्फ अमीर शख्स ही खरीद सकता है। आज हम आपको मुकेश अंबानी की इन महंगी चीजों के बारे में बताते हैं।

 

एंटीलिया

मुकेश अंबानी के पास देश का सबसे महंगा घर है। उनका ये घर मुंबई के अल्टामाउंट में स्थित है। यह घर 27 मंजिल का है और इस घर की साफ-सफाई के लिए 600 नौकर हैं जो हमेशा देखभाल करते हैं। इनके इस घर में 168 कारें खड़ी करने की जगह है। इसके साथ ही इस घर की छत पर तीन हैलीपैड भी बने हुए हैं। इस घर में एक प्राइवेट थियेटर और स्नो रुम भी है। बकिंघम पैलेस से बाद इसका नंबर आता है। यह (एंटीलिया) दुनिया की सबसे महंगी निजी आवासीय संपत्ति है।

 

बीएमडब्ल्यू 760i (BMW 760Li)

मुकेश अंबानी के पास BMW760Li गाड़ी हैं और ये गाड़ी बुलेट प्रूफ है। इसकी कीमत लगभग 8 करोड़ 50 लाख रुपए है। मुकेश अंबानी की बीएमडब्ल्यू कार मुंबई की सबसे महंगी कारों में से एक है। इसका रजिस्ट्रेशन सबसे महंगा हुआ था। इनकी गाड़ी में बोर्ड कॉन्फ्रेंस सेंटर, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन भी लगी हुई है।

एयरबस 319 जेट

इसके साथ ही मुकेश अंबानी के पास एयरबस 319 कारपोरेट जेट भी है। इस प्लेन में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें एक एंटरटेन्मेंट केबिन, लग्जरी स्काई बार और फैन्सी डाइनिंग एरिया है। इस विमान में लगभग 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और इसकी लागत लगभग 100 मिलियन डॉलर है। ये जेट 2007 में मुकेश ने पत्नी नीता अंबानी को बर्थडे पर दिया था। इस विमान के अलावा उऩके पास दो निजी विमान बोइंग बिजनेस जेट-2 और फॉल्कन 900EX भी हैं।

मेबैक 62

मुकेश अंबानी के पास मेबैक भी है। ये मेबैक उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी को तोहफे में दी थी। इस कार की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। इस कार के अलावा उनके पास एस्टन मॉर्टिन, मर्सडीज एस क्लास और अन्य लग्जरी कारें भी हैं। इस कार की खास बात ये है कि ये कार मात्र 5.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। आपको बता दें कि इस कार की कीमत एक मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

याच

मुकेश अंबानी के पास क याच भी है और इसकी कीमत लगभग 1 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। इसके साथ ही इसमें सारी सुविधाएं हैं। यह याच एक लग्जरी घर की तरह दिखता है। इसके साथ ही इसमें 58 मीटर लंबे और 38 मीटर चौड़े इस याच में सोलर ग्लास रूफ लगी हुई है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Home / Business / Corporate / मुकेश अंबानी के पास हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी चीजें, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो