रिपोर्ट में शहरों का भी वर्गीकरण किया गया है। जिस शहर में सबसे ज्यादा वेतन मिलता है उसका नाम बंगलूरू है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इस फेहरिसत में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई का नाम भी पुणे से नीचे है। उसके बाद चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता नाम आता है। अगर आंकड़ों पर बात करें तो बंगलूरू में सालाना औसल सीटीसी 10.8 लाख रुपए हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर 9.9 लाख रुपए और मुंबई में 9.2 लाख रुपए हैं।
इन शहरों में मिलती सालाना सीटीसी
शहर | औसतन सालाना वेतन |
बंगलूरू | 10.8 लाख रुपए |
पुणे | 10.3 लाख रुपए |
एनसीआर | 9.9 लाख रुपए |
मुंबई | 9.2 लाख रुपए |
चेन्नई | 8.0 लाख रुपए |
हैदराबाद | 7.9 लाख रुपए |
कोलकाता | 7.2 लाख रुपए |