नई दिल्ली। इन्वेस्टर और रिटेल चेन डी-मार्ट ( D-Mart ) के मालिक अरबपति राधा किशन दमानी ( Radhakishan Damani ) दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं। एक साधारण परिवार में पले-बढ़े दमानी को अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ( Bloomberg Billionaires Index ) में 19.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 98वें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की डेली रैंकिंग है। इस इंडेक्स में पहले से शामिल अन्य भारतीयों में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अजीम प्रेमजी, पल्लोनजी मिस्त्री, शिव नादर और लक्ष्मी मित्तल हैं।