scriptअर्थव्यवस्था सक्सेस, नए शिखर पर सेंसेक्स, दो महीने में 7000 अंकों की उछाल | Economy success, Sensex at new peak, up 7000 points in two months | Patrika News
बाजार

अर्थव्यवस्था सक्सेस, नए शिखर पर सेंसेक्स, दो महीने में 7000 अंकों की उछाल

सोमवार को 486.81 अंक की बढ़त के साथ 49,269.32 बंद हुआ बीएसई
पहली बार बीएसई का मार्केट कैप 196.54 लाख करोड़ रुपए के पार

Jan 12, 2021 / 11:33 am

Saurabh Sharma

photo_2021-01-12_11-28-36.jpg

नई दिल्ली। कोरोना की मार से उबर रही भारतीय अर्थव्यवस्था अब आगे बढ़ रही है। शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सोमवार को 486.81 अंक की बढ़त के साथ 49,269.32 बंद हुआ। शुरुआत से ही तेजी का रुख लिए शेयर बाजारों में नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी भी 137.50 अंक चढकऱ 14,484.75 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान बढ़ते हुए सेंसेक्स ने 49,303.79 के ऑल टाइम उच्च स्तर को छुआ।

इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स पर सबसे अधिक लाभ में एचसीएल टेक्नोलॉजीस का शेयर रहा। ये 6.09 प्रतिशत चढकऱ 1,055.05 रुपए पर बंद हुआ। निफ्टी पर ये दूसरे स्थान पर रहा और 5.89 प्रतिशत चढकऱ 1,053.25 रुपए पर रहा। सेंसेक्स पर इन्फोसिस, एचडीएफसी, मारुति, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो के शेयर बढ़त में रहे। जबकि बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट रही। दवा कंपनी सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डीज के शेयर में 1.25 प्रतिशत तक की बढ़त रही। बीएसई के हेल्थकेयर कंपनियों के सूचकांक में 0.43 प्रतिशत की तेजी रही।

488 शेयरों में लगा अपर सर्किट
सोमवार को सेंसेक्स 486.81 अंक ऊपर 49,269.32 पर बंद हुआ है। बीएसइ एक्सचेंज पर कुल 3,298 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। 1,474 के शेयर बढ़त और 1,681 गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें 501 के शेयरों ने एक साल का न्यू हाई बनाया। 488 शेयरों में भी अपर सर्किट लगा। तेजी के चलते बीएसइ पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 196.54 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

बाजार के रिकॉर्ड पर नजर…
– 8 अक्टूबर को सेंसेक्स ने 40 हजार का आंकड़ा छुआ, 40182 पर पहुंचा।
– 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ।
– 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
– 4 जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
– 11 जनवरी को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में बढ़त के कारण
टीसीएस : देश की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार पहली बार 49 हजार के पार खुला। टीसीएस के मुनाफे में वर्ष 2020 की अंतिम तिमाही में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और कंपनी का शेयर एक फीसदी के ऊपर कारोबार कर रहा है।

विदेशी निवेश : जनवरी में अब तक विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 4,819 करोड़ रुपए का निवेश किया है। हालांकि प्रोविजनल आंकड़ों में यह 9,264 करोड़ रुपए है। गत वर्ष दिसंबर में कुल 62000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया था।

अमरीका : अमरीका में नए राहत पैकेज के एलान की खबर से शुक्रवार को वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। दक्षिण कोरिया का कोप्सी 3.97 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। हांगकांग का हेंगसेंग 1.20 फीसदी, जापान का निक्केई इंडेक्स 2.36 फीसदी, अमरीका का नैस्डैक इंडेक्स 1.03 फीसदी और एसएंडपी500 इंडेक्स 0.55 फीसदी ऊपर बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजारों में भी बढ़त दर्ज की गई थी।

photo6334597022799211330.jpg

8000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना 1500 रुपए से ज्यादा गिर चुका है। सोमवार को सोने की कीमत में 911 रुपए की बड़ी गिरावट आई और सोना 50 हजार के आंकड़े से नीचे लुढक़ कर 49510 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमत में 3303 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोना अपने रिकॉर्ड स्तर भाव से 8000 रुपए नीचे गिर चुका है।

यूं गिरता गया सोना

तारीखभाव (प्रति 10 ग्राम)
7 अगस्त 202056200 रुपए
6 जनवरी 202151532 रुपए
7 जनवरी 202151011 रुपए
8 जनवरी 202150775 रुपए
11 जनवरी 202149510 रुपए

Home / Business / Market News / अर्थव्यवस्था सक्सेस, नए शिखर पर सेंसेक्स, दो महीने में 7000 अंकों की उछाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो