पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर चढ़कर लोग हर- हर मोदी के नारे लगा रहे हैं। रोड शो मार्ग पर लोग प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक देखने के लिए व्याकुल दिखे। घर की छतों और बरामदों से महिलाएं, बच्चे और कहीं-कहीं बुजुर्ग भी पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। युवा वर्ग जहां है, वहीं से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहा है। फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर रोड शो को लाइव भी किया जा रहा है।