6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Lok Sabha Election 4th Phase Voting: चौथे चरण का मतदान खत्म, यूपी की सभी 13 सीटों पर 56% से अधिक वोटिंग

UP Lok Sabha Election 4th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर आज मतदान खत्म हो गया है। इन सीटों पर 56% से अधिक मतदान हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 13 May 2024, 6:58 PM IST

UP Lok Sabha Election 4th Phase Voting ends more than 56% voting on all 13 seats of UP

UP Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर आज यानी 13 मई को सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी, जोकि शाम 6 बजे चली। हालांकि, जो लोग बूथ के अंदर मौजूद हैं वे छह बजे के बाद भी मतदान कर सकेंगे। इस चरण में 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया। अब 4 जून को नतीजे आएंगे।

उत्तर प्रदेश की जिन 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। ये सीटें हैं- शाहजहांपुर सु., खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई सु., मिश्रिख सु., उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा सु., कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सु.। इनमें से चार सीटें सुरक्षित हैं। 2019 के पिछले चुनाव में इन सभी 13 सीटों पर भाजपा जीती थी।

यह भी पढ़ें:यूपी में 5 बजे तक 56.35 % मतदान, खीरी सबसे आगे, कानपुर पीछे

UP में 5 बजे तक में 56.35 % वोटिंग


शाहजहांपुर- 51.52%
खीरी- 62.75%
धौरहरा- 54.05%%
अकबरपुर- 55.22%
बहराइच- 55.97%
उन्नाव- 53.97%
फर्रूखाबाद- 56.93%
इटावा- 54.35%
कन्नौज- 59.05%
कानपुर- 50.91%
सीतापुर- 60.90%
हरदोई- 55.73%
मिश्रिख- 54.37%