Mathura Krishna Janmabhoomi: उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों और मंदिरों को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। अब प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे पर अखिलेश यादव से अपना रुख साफ करने और आगे आकर इस निर्माण का समर्थन करने की खुली मांग की है।