बृजभूषण सिंह का यह बयान राहुल गांधी की उस टिप्पणी के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीने को लेकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि लोकसभा में जब भगवंत मान उनके पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे, तब सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। राहुल गांधी की इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण ने कहा कि यह अच्छा कटाक्ष नहीं है। हम नहीं मानते कि वहां के मुख्यमंत्री के मुंह से बदबू आती होगी। पीते होंगे, लेकिन दिन में तो नहीं पीते होंगे।