ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि गुड मॉर्निंग मित्र अखिलेश यादव, पता है अभी भी आप स्वपनलोक में ही खोए होंगे। मगर गाय-भैंस की सेवा करने वाले अहीर भाई जाग चुके हैं और आपका सब खेल समझने भी लगे हैं। राजभर ने आगे अहीर समाज के भीतर दो वर्गों का जिक्र करते हुए अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि हम अबतक यही जानते थे कि अहीर दो ही प्रकार के होते हैं! एक कृष्ण वाले, दूसरे वाले आप और आपके सपाई। लेकिन अब पता चल रहा है कि आप तो सच में अहीरों में भी 15 परसेंट वाले ही हैं और इस 15 परसेंट का बदला आप 85 परसेंट से ले रहे हैं।