चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 26 नवंबर को आजाद समाज पार्टी लखनऊ में अपनी ताकत दिखाएगी। इस बड़े आयोजन के जरिए विपक्ष को यह संदेश दिया जाएगा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोग एकजुट हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक भागीदारी तक ही सीमित नहीं है बल्कि, इसमें रोजी-रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य-सुविधाओं जैसे आम लोगों से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं।