कारोबार

सोना और चांदी के दामों में गिरावट, जानिए क्या हैं दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 175 रुपए फिसलकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने में दो दिन बाद गिरावट दर्ज की गई है।

Jan 25, 2017 / 06:05 pm

Kamlesh Sharma

gold

 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 175 रुपए फिसलकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने में दो दिन बाद गिरावट दर्ज की गई है। 
चांदी भी 340 रुपए टूटकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 5.85 डॉलर लुढ़ककर 1,203 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.7 डॉलर की गिरावट में 1,203.1 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन में मांग घटने से पीली धातु पर दबाव बना है। उनका मानना है कि तकनीकी कारणों से सोने के अभी और सस्ता होने की उम्मीद है। 

इसलिए चीनी नववर्ष से पहले लोगों ने अपनी खरीददारी टाल दी है। इसलिए सोने के दाम घटे हैं। लंदन में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 16.99 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

Home / Business / सोना और चांदी के दामों में गिरावट, जानिए क्या हैं दाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.