कारोबार

दो महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, दाम 400 रुपए लुढ़ककर 29 हजार से नीचे उतरा

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए लुढ़ककर दो महीने के निचले स्तर 28,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 525 रुपए टूटकर लगभग दो माह कि निचले स्तर 40,975 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

Mar 11, 2017 / 06:20 am

Kamlesh Sharma

gold

 दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए लुढ़ककर दो महीने के निचले स्तर 28,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 525 रुपए टूटकर लगभग दो माह कि निचले स्तर 40,975 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं में लगातार पांचवें दिन नरमी देखी गई है। सोना पांच दिन में 1,250 रुपए तथा चांदी 1,600 रुपए लुढ़क चुकी है। 
स्थानीय बाजार में शुक्रवार को ग्राहकी सुस्त रही। इसके साथ वैश्विक दबाव में सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए फिसलकर 28,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो इसका इस साल 9 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। 
सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 28,700 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 24,300 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 525 रुपए लुढ़ककर 13 जनवरी के बाद के निचले स्तर 40,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा भी 375 रुपए टूटकर 40,780 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। 
हालांकि, सिक्कों का उठान तेज रहा जिससे सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपये चढ़कर क्रमश: 71 हजार तथा 72 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए। कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक दबाव में सोना-चाँदी में गिरावट रही है। स्थानीय मांग भी सुस्त रहने से घरेलू स्तर पर इन्हें समर्थन नहीं मिला।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे : 

सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)———–28,850 

सोना बिटुर(प्रति दस ग्राम)————-28,700 

चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)———- 40,975 

चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम)———- 40,780 
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)———-71,000 

सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)———72,000 

गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)————— 24,300 

Home / Business / दो महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, दाम 400 रुपए लुढ़ककर 29 हजार से नीचे उतरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.