कारोबार

Gold Silver Price Today: खरीदारी का सुनहरा मौका, धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम Gold का भाव

सोना-चांदी (Gold Silver) खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सुख-समृद्धि का पर्व धनतेरस से पहले खरीदारी करने का शानदार मौका है।

Nov 01, 2021 / 10:41 am

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। सोना-चांदी (Gold Silver) खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सुख-समृद्धि का पर्व धनतेरस से पहले खरीदारी करने का शानदार मौका है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को (01 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में गिरावट आई है। आज सोना (Gold Price) 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,840.00 रुपए पर है। दूसरी तरीफ चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,170.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,670.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 65,940.00 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,614 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,670 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,688 और 24 कैरेट सोना 48,750 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,633 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,690 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,118 और 24 कैरेट 44,816 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,61448,670
मुंबई44,68848,750
कोलकाता44,63348,690
चेन्नई44,81648,890
बेंगलुरू44,72448,790
हैदराबाद44,76148,830
जयपुर44,68848,750
लखनऊ44,69748,760
भोपाल44,73348,800

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,360 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,360 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

Aadhaar Card : UIDAI ये सर्विस दे रहा है बिल्कुल फ्री, पैसे मांगने पर यहां करें शिकायत


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें

Aadhaar Card Update: बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड को ऐसे लॉक, अनलॉक करें

 

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।


60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Home / Business / Gold Silver Price Today: खरीदारी का सुनहरा मौका, धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम Gold का भाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.