कारोबार

अब आएगी प्लास्टिक की करेंसी, आरबीआई को 10 रुपए के प्लास्टिक नोट प्रिंट करने की मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 रुपए मूल्य के प्लास्टिक नोट छापने के परीक्षण के लिए अधिकृत किया गया है। ये नोट लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

Mar 17, 2017 / 08:34 pm

Kamlesh Sharma

plastic notes

 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 रुपए मूल्य के प्लास्टिक नोट छापने के परीक्षण के लिए अधिकृत किया गया है। ये नोट लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जबाव में कहा कि लास्टिक के सब्सट्रेट की सरकारी खरीद और 10 रुपए के प्लास्टिक के नोट की छपाई की मंजूरी आरबीआई को दे दी गई है। सब्सट्रेट उस अंतर्निहित पदार्थ या परत को कहते हैं, जिस पर नोट की छपाई होती है।
अरुण जेटली ने कहा- 2,000 रुपए के नोटों को वापस लिए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं

मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्लास्टिक के नोटों का देश के पांच स्थानों पर परीक्षण करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि इन नोटों की उम्र कपास के सब्सट्रेट आधारित बैंक नोटों की अपेक्षा अधिक होगी।

Home / Business / अब आएगी प्लास्टिक की करेंसी, आरबीआई को 10 रुपए के प्लास्टिक नोट प्रिंट करने की मंजूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.