scriptआसान नहीं है चंद्रयान 2 का सफर, बनाने में खर्च हो गए इतने करोड़ रुपए | isro mission know chandrayaan 2 cost is 978 crore rupee | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

आसान नहीं है चंद्रयान 2 का सफर, बनाने में खर्च हो गए इतने करोड़ रुपए

978 करोड़ रुपए में बना मिशन चंद्रयान-2
लैंडर विक्रम से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया

Sep 07, 2019 / 12:04 pm

Shivani Sharma

chandryaan

नई दिल्ली। भारत को चंद्रयान मिशन में सफलता न मिलने पर सभी लोगों को गहर झटका लगा है। लैंडर विक्रम से चंद्रमा की सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। चंद्रयान के इस मिशन का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन संपर्क टूट जाने के कारण यह मिशन पूरा नहीं हो सका। इसरो का मिशन चंद्रयान-2 भले ही इतिहास नहीं बना सका लेकिन वैज्ञानिकों के जज्बे को देश सलाम कर रहा है। आइए आज आपको बताते हैं कि इस चंद्रयान मिशन को पूरा करने के लिए सरकार ने कितने रुपए खर्च किए हैं-


978 करोड़ में बना मिशन चंद्रयान

भारत ने चंद्रयान-2 मिशन को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए है, लेकिन भारत से पहले जिन भी देशों ने इस मिशन को बनाया है। उन सभी देशों की तुलना में भारत ने काफी किफायती रुपयों में इसको बनाया था। इस मिशन की कुल लागत 978 करोड़ रुपए है। जिसमें से 603 करोड़ रुपये चंद्रयान-2 और उसके अंतरिक्ष मिशन में खर्च हुए हैं और बाकी बचे 375 करोड़ रुपये मिशन को लॉन्च करने की लागत के तौर पर खर्च किये गए हैं, जिससे चंद्रयान-2 को लॉन्च करने वाले GSLV Mk III रॉकेट का निर्माण हुआ है।


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने समय से पहले पूरा किया उज्ज्वला योजना का लक्ष्य, आज पीएम देंगे आठ करोड़वां गैस कनेक्शन


एवेंजर्स से कम था खर्च

आपको बता दें कि आज के समय में भारत ने जितने कम दाम में इस मिशन को बनाया है। उससे कहीं ज्यादा पैसे हॉलीवुड फिल्में पर खर्च कर दिए जाते हैं। विदेशी मीडिया और वैज्ञानिक जर्नलों में चंद्रयान-2 की लागत को हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के बजट के आधे से भी कम बताया है। एवेंजर्स मूवी 22 करोड़ डॉलर (1,517 करोड़ रुपए) में बनी थी। Avengers Infinity War का बजट 31.6 करोड़ डॉलर (2,179 करोड़ रुपए), Avengers: Age of Ultron का बजट 36.5 करोड़ डॉलर (2,517 करोड़ रुपए) था।


स्पूतनिक ने दी जानकारी

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार स्पूतनिक ने कहा, “चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 12.4 करोड़ डॉलर है जिसमें 3.1 करोड़ डॉलर लांच की लागत है और 9.3 करोड़ डॉलर उपग्रह की। यह लागत एवेंजर्स की लागत की आधी से भी कम है। इस फिल्म का अनुमानित बजट 35.6 करोड़ डॉलर है। “

Home / Business / Economy / आसान नहीं है चंद्रयान 2 का सफर, बनाने में खर्च हो गए इतने करोड़ रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो