कौन रहा नंबर वन
शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के अनुसार जिस शख्स ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ा है वो कोर्इ आैर नहीं बल्कि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। बाजार बंद होने के बाद बेजोस की कुल संपत्ति 142 बिलियन डॉलर यानी की 9.76 लाख करोड़ रुपए हो गर्इ है। सबसे ज्यादा संपत्ति होने के कारण जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए।
मार्क जुकरबर्ग बने तीसरे सबसे अमीर आदमी
लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये रही की शेयर बाजार बंद होने के बाद सबसे अधिक फेसबुक के शेयरों में उछाल देखने को मिला। जिसके बाद अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग 81.6 अरब डॉलर यानी 5.61 लाख करोड़ रुपए के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमरी व्यक्ति बन गए है। इसी के साथ बिल गेट्स 94.2 बिलियन डॉलर यानी 6.47 लाख करोड़ रुपए के साथ पहले स्थान से खिसक के दूसरे स्थान पर आ गये हैं।
बफे चौथे स्थान पर खिसके
बात अगर चौथे स्थान की जाए तो बफे 81.2 बिलियन डॉलर यानी 5.58 लाख करोड़ रुपए के साथ चौथे नंबर पर हैं। अापको बता दें कि बफे एक समय में दुनिया सबसे अमीर आदमी हुआ करते थे। कमार्इ के मामले कोई उनके आस-पास तक नहीं था फिर बफे ने अपनी संपत्ति का काफी हिस्सा दान कर दिया जिसके कारण उनकी रैंकिंग गिरावट आ गई हैं। जेफ बेजॉस और बिल गेट्स पहले नंबर पर आ गए। अब अगर बात भारत के सबसे अमीर आदमी की जाए तो मुकेश अंबानी 18वें स्थान पर रहे हैं। मुकेश अंबानी 2.72 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।