scriptऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर | Demand for gold and silver weak due to high prices | Patrika News
मंडी भाव

ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर

इंदौर बाजार. 18-3-2024- आरटीजीएस में सोना कैडबरी 67125 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75100 रुपए किलो

इंदौरMar 18, 2024 / 07:01 pm

विशाल मात

ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर

ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर

ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर
इंदौर. ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर देखी जा रही है। भाव को लेकर कोई निश्चित धारणा नहीं मिलने से उपभोक्ता आभूषणों की खरीदी करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। कॉमेक्स पर सोना 2162.80 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 25.26 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 65875 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 61490 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74000 व टंच 74100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 67125 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75100 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू, प्याज व लहसुन में नरमी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में मांग कमजोर रहने से आलू-प्याज व लहसुन के भाव में नरमी का रुख रहा। प्याज की 20 हजार व आलू की 25 हजार बोरी आवक हुई। आलू ज्योति 1700 से 1800, चिप्स 1500 से 1600, प्याज महाराष्ट्र 1800 से 2000, लोकल 1400 से 1600, एवरेज 1000 से 1300, लहसुन ऊंटी नई 11000 से 11500, देशी लहसुन 10000 से 10500, एवरेज 9000 से 10000, बारिक 5000 से 6000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
देश की मंडियों में 15.50 लाख बोरी सरसों की आवक
इंदौर. देश की मंडियों में सरसों की 15.50 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 8 लाख, मध्यप्रदेश में 2 लाख, यूपी में 2 लाख, पंजाब-हरियाणा में 90 हजार, गुजरात में 65 हजार व अन्य राज्यों में 1.95 लाख बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1520, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1000 से 1005, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 955 से 960, मुंबई सोया रिफाइंड 1025 से 1028, मुंबई पाम तेल 970, इंदौर पाम 1028, राजकोट तेलिया 2340, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 950 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4500 से 4800, सोयाबीन नई 4450 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 37000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4700, लक्ष्मी 4610, प्रेस्टीज 4650, रुचि 4600, सांवरिया 4600, खंडवा 4675, धानुका 4715, एमएस नीमच 4725, एमएस पचोर 4650 व एवी 4650 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2850 रुपए।
—-
तुवर का थोक मंडी भाव सरकारी समर्थन मूल्य से करीब 50 प्रतिशत ऊंचा
इंदौर. केन्द्र सरकार ने 2023-24 के मार्केटिंग सीजन हेतु तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 7000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित कर रखा है जबकि इसका थोक मंडी भाव उससे करीब 50 प्रतिशत ऊपर चल रहा है। इसके फलस्वरूप सरकारी एजेंसियों को प्रचलित बाजार भाव पर सीधे किसानों से इस महत्वपूर्ण दलहन की खरीद करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार 10 लाख टन दलहन का बफर स्टॉक बनने का इरादा रखती है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार से सरकारी एजेंसियों – नैफेड तथा (एनसीसीएफ) द्वारा अभी तक किसानों से सिर्फ 20,000 टन तुवर की खरीद की जा सकी है जबकि उसकी शुरुआत जनवरी के प्रथम सप्ताह से ही शुरू हो गई थी। उस समय सरकार ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर प्रचलित बाजार भाव पर तुवर खरीदने के लिए एक डायनामिक प्राईज फार्मूला लांच किया था। व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक किसानों से बाजार भाव पर दलहनों की खरीद के लिए सरकरी एजेंसियां इच्छुक तो हैं और इसके लिए प्रयास भी कर रही हैं लेकिन बफर स्टॉक के लिए विशाल मात्रा में तुवर खरीदना आसान नहीं होगा क्योंकि किसानों को खुले बाजार म बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में तुवर की आपूर्ति पहले ही पीक स्तर पर पहुंच चुकी है लेकिन फिर भी इसका दाम 10,400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊंचा है। तुवर के नए माल की आवक एक महीना और होगी और उसके पास इसकी रफ्तार धीमी पड़ती जाएगी। ऊंचे बाजार भाव की उम्मीद से किसान अब भी तुवर का स्टॉक रोकने का प्रयास कर रहे हैं। तुवर की मांग एवं आपूर्ति के बीच भारी अंतर बना हुआ है। इस बार 33 लाख टन से कुछ अधिक तुवर के घरेलू उत्पादन का अनुमान लगाया गया है जबकि खपत 45 लाख टन पर पहुंचने की संभावना है। वर्ष 2023 में करीब 7.70 लाख टन तुवर का विदेशों से आयात किया गया।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5600, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6100, तुवर लेमन नई 10300, गजरी 9300 व उड़द एफएक्यू 8850 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5800 से 5850, विशाल नया 5400 से 5600, डंकी 5300 से 5400, मसूर 5825 से 5850, तुवर महाराष्ट्र 10300 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8700 से 9700, मूंग 8800 से 9000, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7650 से 7750, मीडियम 7850 से 7950, बोल्ड 8050 से 8150, मसूर दाल मीडियम 7150 से 7250, बोल्ड 7350 से 7450, तुवर दाल सवा नंबर 12100 से 12200, फूल 13100 से 13200, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11400, (42-44) 11200, (44-46) 11000, (58-60) 9500 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
आटा-मैदा और रवा में खरीदी कमजोर
जीरा और कालीमिर्च के भाव में गिरावट
इंदौर. किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने तथा गेहंू के दाम घटने से आटा-मैदा और रवा में नरमी दर्ज की गई। जीरा और कालीमिर्च के भाव घटे। शकर में मजबूती बनी रही।
शकर 3775 से 3830, सुपर 3850, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7420, शिव ज्योति (1 किलो) 7040, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6620 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 120 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 540 से 555 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 590 से 605, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 325 से 350, मीडियम 360 से 380, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1500 से 1550, 200 भरती 1500 से 1550, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1530, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1560, चना बेसन 3950 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
आवक बढऩे से गेहंू के भाव घटे
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में 12 हजार बोरी तथा लक्ष्मीबाई नगर मंडी में 30 हजार बोरी नए गेहंू की आवक हुई। आवक बढऩे से गेहंू के भाव में गिरावट आई। मिल क्वालिटी 2400 से 2425, लोकवन गेहंू 2750 से 2800, मालवराज 2300 से 2325, पूर्णा 2600 से 2650 रुपए क्विंटल। मक्का 2375 से 2400 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2510, संघवी निमरानी 2530 व मालनपुर 2600 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी में मांग कमजोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो