scriptसोना-चांदी तेजी की राह पर : बिल पर सोना पहुंचा 73850 रुपए दस ग्राम पर | Gold and silver on the rise: Gold on bill reached Rs 73850 per ten gra | Patrika News
मंडी भाव

सोना-चांदी तेजी की राह पर : बिल पर सोना पहुंचा 73850 रुपए दस ग्राम पर

इंदौर बाजार 9-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 73850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 84000 रुपए किलो

इंदौरApr 09, 2024 / 07:00 pm

विशाल मात

सोना-चांदी तेजी की राह पर : बिल पर सोना पहुंचा 73850 रुपए दस ग्राम पर

सोना-चांदी तेजी की राह पर : बिल पर सोना पहुंचा 73850 रुपए दस ग्राम पर

सोना-चांदी तेजी की राह पर
इंदौर. एशियाई व्यापार में सोने की कीमतें रेकॉर्ड ऊंचाई पर बनी हुई है क्योंकि अमरीकी मुद्रास्फीति और ब्याज दरों पर अधिक संकेतों की प्रत्याशा में पीली धातु की सुरक्षित मांग बनी हुई है। सोने के साथ चांदी भी महंगी होती जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 2347.10 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 27.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 73000 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 67700 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 80000 व टंच 80500 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 73850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 84000 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 900 रुपए प्रति नग रहा।

आलू में अच्छी मांग
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू में अच्छी खरीदी रही, जबकि प्याज के भाव दबे रहे। मौसम खराब होने के कारण लहसुन और महंगा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मंडी में प्याज की 17 हजार, आलू की 14 हजार व लहसुन की 18 हजार बोरी आवक हुई। आलू बेस्ट 2000 से 2150, एवरेज 1700 से 1800, प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1700, लोकल 1100 से 1300, एवरेज 800 से 900, लहसुन ऊंची 135000 से 14000, बोल्ड 12000 से 12500, मीडियम 11000 व बारिक 7000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
ऊंचे भाव पर प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी
इंदौर. सोया प्लांटों की ऊंचे दामों पर सोयाबीन की खरीदी की गई। प्लांट भाव पर सोयाबीन 100 से 150 रुपए क्विंटल महंगी हुई। इंदौर मंडी में सोयाबीन 4600 से 4650 रुपए क्विंटल बिकी। सोया खली में तेजी का वातावरण रहा। अर्जेन्टीना में सोयाबीन की अगैती बिजाई वाली फसल की कटाई-तैयारी जोर-शोर से आरंभ हो गई है। देश के अधिकांश भाग में मौसम साफ होने से किसानों को फसल काटने में सुविधा हो रही है। अर्जेन्टीना में इस बार सोयाबीन के बिजाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई और मौसम तथा वर्षा की हालत अनुकूल रहने से औसत उपज उपज दर में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि विभिन्न एजेंसियों एवं संघों-संगठनों द्वारा अर्जेन्टीना में सोयाबीन के उत्पादन का अलग-अलग अनुमान लगाया जा रहा है मगर मगर सबका आंकड़ा 500 लाख टन या इससे ऊपर ही है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1500 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1520, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 975 से 980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930 से 935, मुंबई सोया रिफाइंड 960 से 965, मुंबई पाम तेल 965, इंदौर पाम 1025, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 930 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800 से 5850, एवरेज 5400 से 5600, रायड़ा 4600 से 4800, सोयाबीन 4650 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4875, लक्ष्मी 4775, प्रेस्टीज 4850, रुचि 4760, सांवरिया 4875, खंडवा 4750, धानुका 4910, एमएस नीमच 4900, एमएस पचोर 4825 व एवी 4775 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2850 रुपए।
—-
नए मूंग का श्रीगणेश
आपूर्ति कम होने से तुवर में जोरदार उछाल
इंदौर. मुंबई पोर्ट व उत्पादक मंडियों में तुवर की उपलब्धता कमजोर पडऩे दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग मजबूत होने से तुवर की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। भारत के कमजोर स्टॉक को देख बर्मा निर्यातक तुवर की बिकवाली भाव बढ़ाकर रहे है, जिससे तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की उपलब्धता बहुत कमजोर बनी हुई जिसे देख अफ्रीकन तुवर में दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ गई है। छावनी अनाज मंडी में खिरकिया के व्यापारी पूनमचंद नारायणदास से 11 कट्टे नए मूंग का श्री गणेश हुआ। 11 कट्टे नया मूंग धर्मदास संस के यहां आया जिसे बालाजी पल्सेस के सौरभ संतोष गोयल ने 9725 में मुहूर्त सौदा किया। इस बार मूंग की बोवनी पिछले साल से ज्यादा है। मई प्रथम सप्ताह से आवक बढ़ेगी की संभवाना व्यापारी वर्ग कर रहा है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5700, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन नई 10750, गजरी 10300, तुवर सूडान 11450, तुवर सफेद 10450, तुवर तंजानिया 10500 व उड़द एफएक्यू 9300 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5900 से 6000, विशाल नया 5650 से 5850, डंकी 5300 से 5500, मसूर 6025, तुवर महाराष्ट्र 11400 से 11700, कर्नाटक 11600 से 11900, निमाड़ी 9800 से 11100, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7250 से 7350, बोल्ड 7450 से 7550, तुवर दाल सवा नंबर 13900 से 14000, फूल 14700 से 14800, बेस्ट तुवर दाल 15700 से 16000, ब्रांडेड तुवर दाल 16800, मूंग दाल मीडियम 10550 से 10650, बोल्ड 10750 से 10850, मूंग मोगर 11450 से 11550, बोल्ड 11650 से 11750, उड़द दाल मीडियम 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द मोगर 11600 से 11700, बोल्ड 11800 से 11900 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11650, (44-46) 11400, (58-60) 9500 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
आपूर्ति में कमी व त्योहारी खरीदी से केसर हुई महंगी
इंदौर. केसर की फसल कम आंकी जा रही है, जिसके चलते बाजार में आपूर्ति कम है और त्योहारी खरीद बढ़ी है। थोक किराना बाजार में केसर ब्रांडेड महंगी होकर 123 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर पहुंच गई है। त्योहारी खरीदी से नारियल भी महंगा हुआ है। शकर में अच्छी मांग बताई जा रही है।
शकर 3870 से 3900, सुपर 3920, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7740, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7440, शिव ज्योति (1 किलो) 7360, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6950 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 111 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 545 से 558 मिनिमटर 577 से 582, मटरदाना 590 से 608, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 315 से 340, मीडियम 347 से 360, बेस्ट 390, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1950 से 2000, 160 भरती 1950 से 2000, 200 भरती 2050 से 2100, 250 भरती 2100 से 2150, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 185 से 188, बेस्ट 220 से 223 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1460, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1470, चना बेसन 4000 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
उपभोक्ताओं को वार्षिक खरीदी पर 500 से 700 रुपए क्विंटल महंगा पड़ रहा है गेहंू
इंदौर. सालभर गेहंू भंडार के लिए उपभोक्ताओं को 500 से 700 रुपए क्विंटल महंगा पड़ा रहा है गेहंू खरीदना। चंदसौरी गेहंू 4500 से 5000 व लोकवन गेहंू 3200 से 3800 रुपए क्विंटल भाव बताए जा रहे है। छावनी अनाज मंडी में गेहंू की आवक को जोर नहीं है। मिलों की खरीदी बनी रहने से भाव मजबूत स्थिति पर टिके हुए है। मिल क्वालिटी 2400 से 2450, लोकवन गेहंू 2900 से 2950, मालवराज 2400 से 2450, पूर्णा 2600 से 2700 रुपए क्विंटल। मक्का 2200 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2490, संघवी निमरानी 2520 व मालनपुर 2440 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / सोना-चांदी तेजी की राह पर : बिल पर सोना पहुंचा 73850 रुपए दस ग्राम पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो