scriptबढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी | Gold and silver prices continue to rise amid increasing geopolitical t | Patrika News
मंडी भाव

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी

इंदौर बाजार 8-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 72950 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 82400 रुपए किलो

इंदौरApr 08, 2024 / 06:39 pm

विशाल मात

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी
इंदौर. मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में आ रही तेजी से घरेलू बाजार में भी दाम रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए है। सोमवार को सराफा बाजार में बिल पर सोना 150 रुपए महंगा होकर 72950 रुपए दस ग्राम रहा, जबकि चांदी 82400 रुपए किलो पर जा पहुंची। ऊंची कीमतों पर बाजार में ग्राहकी प्रभावित हो गई है।
कॉमेक्स पर सोना 2337.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 27.58 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 72300 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 66800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 80000 व टंच 80100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 72950 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 82400 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 900 रुपए प्रति नग रहा।

स्टॉकिस्टों की प्याज में खरीदी नहीं होने से भाव में गिरावट
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में क्वालिटी हल्की आने से स्टॉकिस्टों की प्याज में खरीदी नहीं निकल पा रही है, जिससे भाव में गिरावट दर्ज की गई। अगले सप्ताह से प्याज में अच्छी खरीदी निकलने की उम्मीद है। सरकारी नीलामी पर लहसुन के दाम तेज बने हुए है। मंडी में प्याज की 16 हजार, आलू की 15 हजार व लहसुन की 15 हजार बोरी आवक हुई। आलू बेस्ट 2000 से 2150, एवरेज 1700 से 1800, प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1600, लोकल 1100 से 1300, एवरेज 800 से 900, लहसुन ऊंची 14000 से 15000, बोल्ड 12000 से 12500, मीडियम 11000 व बारिक 7000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
निचले स्तर पर मांग से सोया तेल में तेजी को समर्थन
इंदौर. निचले स्तर पर मांग से सोया तेल में तेजी को समर्थन मिला। सप्ताह में सोया तेल 4-6 रुपये प्रति किलो तेज हुआ है। कांडला सोया तेल पिछले सप्ताह में 940 से बढक़र इस सप्ताहांत 980 पर बंद हुआ।
लैंडिंग कॉस्ट और रेडी स्टॉक के बीच अंतर बढऩे से सोया तेल का आयात मार्जिन बढक़र 6 रुपयए किलो हो गया है। पोर्ट पर सोया तेल में बढ़त के बावजूद, साल्वेंट प्लांटों ने अपने भाव अधिक नहीं बढ़ाया है। वर्तमान सप्लाई डिमांड के अनुसार पोर्ट पर सोया तेल के भाव 915-920 और 1000 के बीच रहने की उम्मीद है। सोया खली की कीमतों में जोरदार तेजी आई है। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40000 रुपए टन के भाव रहे।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1480 से 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 975 से 980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930 से 935, मुंबई सोया रिफाइंड 960 से 965, मुंबई पाम तेल 970, इंदौर पाम 1030, राजकोट तेलिया 2400, गुजरात लूज 1490, कपास्या तेल इंदौर 940 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800, एवरेज 5400 से 5600, रायड़ा 4600 से 4800, सोयाबीन 4650 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4760, लक्ष्मी 4775, प्रेस्टीज 4800, रुचि 4760, सांवरिया 4650, खंडवा 4750, धानुका 4875, एमएस नीमच 4875, एमएस पचोर 4690 व एवी 4750 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2850 रुपए।
—-
निजी कारोबार में चना 6050 व मसूर 6025 रुपए बिकी
इंदौर. अमावस्या के उपलक्ष्य में छावनी अनाज मंडी बंद रही। मंडी के बाहर निजी कारोबार में चना 6050 व मसूर 6025 रुपए क्विंटल के सौद हुए। काबुली चना 8000 से 10000 रुपए क्विंटल बताया गया। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में दलहनों की आपूर्ति कम होती जा रही है, जिससे कारोबार सीमित हो चला है। आसपास के क्षेत्रों की मंडियों में आवक अच्छी हो रही है। छावनी अनाज मंडी में केवल काबुली चना ही अधिक आने लगा है। तुवर दाल की कीमतों में लगातार तेजी का दौर चल रहा है। कच्चे मालों की आपूर्ति कम होने से मिले भाव बढ़ाई चलती जा रही है। सोमवार को थोक बाजार में तुवर दाल ब्रांडेड 16800 रुपए बिक गई। शनिवार की अपेक्षा में दाम 600 रुपए क्विंटल बढ़े है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5600, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन नई 10750, गजरी 10200, तुवर सूडान 11350, तुवर सफेद 10350, तुवर तंजानिया 10500 व उड़द एफएक्यू 9300 रुपए।
दलहन: चना कांटा 6000 से 6050, विशाल नया 5850 से 5900, डंकी 5300 से 5500, मसूर 6025, तुवर महाराष्ट्र 10800 से 10900, कर्नाटक 11000 से 11100, निमाड़ी 10000 से 10400, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7250 से 7350, बोल्ड 7450 से 7550, तुवर दाल सवा नंबर 13900 से 14000, फूल 14700 से 14800, बेस्ट तुवर दाल 15700 से 16000, ब्रांडेड तुवर दाल 16800, मूंग दाल मीडियम 10550 से 10650, बोल्ड 10750 से 10850, मूंग मोगर 11450 से 11550, बोल्ड 11650 से 11750, उड़द दाल मीडियम 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द मोगर 11600 से 11700, बोल्ड 11800 से 11900 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11700, (44-46) 11400, (58-60) 9400 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
उत्पादन में कमी की आंशका से हल्दी में तेजी के आसार
इंदौर. हल्दी उत्पादन को लेकर चिंता बनी हुई है, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पिछले वर्ष की तुलना में 2023-24 की अवधि के लिए उत्पादन में गिरावट का अनुमान लगाया है। इसके अतिरिक्त, कीमतों में वृद्धि के कारण मांग में कमी देखी गई है, खासकर सांगली, बासमत और हिंगोली जैसे हल्दी उत्पादक क्षेत्रों में। निर्यात के मोर्चे पर, पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल-जनवरी 2024 के दौरान हल्दी निर्यात में मामूली गिरावट देखी गई, दिसंबर 2023 और जनवरी 2023 दोनों की तुलना में जनवरी 2024 में निर्यात में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से नई आवक की उम्मीद है, जिसमें नांदेड़, निज़ामाबाद और इरोड में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
शकर 3820 से 3880, सुपर 3890, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7740, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7440, शिव ज्योति (1 किलो) 7360, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6950 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 111 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 545 से 558 मिनिमटर 577 से 582, मटरदाना 590 से 608, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 315 से 340, मीडियम 347 से 360, बेस्ट 390, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1800 से 1850, 160 भरती 1850 से 1900, 200 भरती 1850 से 1900, 250 भरती 1850 से 1900, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1460, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1470, चना बेसन 4000 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
अब दाग दार गेहूं भी खरीदेगी समितियां
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को दिए निर्देश
30 प्रतिशत तक दागी गेहूं के भाव में भी कोई कटौती नहीं होगी
संयुक्त किसान मोर्चा की चेतावनी के बाद सरकार आई हरकत में
इंदौर . पिछले दिनों से गेहूं की खरीदी शुरू होने के बाद किसानों का दागी गेहूं खरीदने से समितियां इनकार कर रही थी। कुछ सोसाइटियों ने दागी गेहूं खरीद लिया था। उसको भारतीय खाद्य निगम ने वापस कर दिया था। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आपत्ति उठाई थी और सरकार से कहा था कि रंग विहीन और मामूली दागी गेहूं को भी खरीदा जाए । मध्य प्रदेश सरकार ने इस पर तत्काल तो कोई निर्णय नहीं लिया लेकिन इसे लेकर केंद्र सरकार से मांग की थी जिस पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मध्य प्रदेश सरकार को पत्र द्वारा निर्देशित किया है कि अब बगैर किसी भावों की कटौती के किसानों का बारिश के कारण खराब हुआ गेहूं भी खरीदा जाए । हालांकि उस पर 30 प्रतिशत तक का बंधन जरूर लगाया है । केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकार को यह भी निर्देश दिया है कि दागी गेहूं में किसानों के कोई नुकसान नहीं हो, ऐसी व्यवस्था करें, और जितना भी गेहूं खरीदा जाए उसको अलग रखकर जल्द से जल्द उसका वितरण में निपटारा किया जाए।
उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल और चंदन सिंह बड़वाया ने बताया कि पिछले चार दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के खरीदी केंद्रो पर ले जाऐजा रहे गेहूं को वापस करने का विरोध कर रहा था ।
किसान नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे को कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के सामने भी भोपाल में उठाया था तथा दो दिनों से किसानों ने सोसाइटियों पर गेहूं ले जाना बंद कर दिया था उसके बाद आज ही यह आदेश निकल गया है जिसमें केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के उपयुक्त विश्वजीत हलदर ने मध्य प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को आदेश दिया है कि किसान यदि 30 प्रतिशत तक दागी गेहूं लेकर आता है तो उसको बगैर किसी भाव की कटौती के खरीदा जाए।
प्राइवेट कारोबार में गेहंू के दाम मजबूत
छावनी अनाज मंडी में अमावस्या के उपलक्ष्य में अवकाश रहा। मंडी गेट बाहर प्राइवेट कारोबार में गेहंू की 2500 बोरी आवक हुई, भाव मजबूत रहे। मिल क्वालिटी 2400 से 2450, लोकवन गेहंू 2900 से 2950, मालवराज 2400 से 2450, पूर्णा 2600 से 2700 रुपए क्विंटल। मक्का 2200 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2540, संघवी निमरानी 2570 व मालनपुर 2480 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो