scriptबिल पर सोना 1600 रुपए महंगा होकर 75100 रुपए दस ग्राम व चांदी 1700 रुपए उछलकर 85500 रुपए किलो के स्तर पर | Gold on bill became costlier by Rs 1600 to Rs 75100 per 10 grams and s | Patrika News
मंडी भाव

बिल पर सोना 1600 रुपए महंगा होकर 75100 रुपए दस ग्राम व चांदी 1700 रुपए उछलकर 85500 रुपए किलो के स्तर पर

इंदौर बाजार 12-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 75100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 85500 रुपए किलो

इंदौरApr 12, 2024 / 06:51 pm

विशाल मात

बिल पर सोना 1600 रुपए महंगा होकर 75100 रुपए दस ग्राम व चांदी 1700 रुपए उछलकर 85500 रुपए किलो के स्तर पर

बिल पर सोना 1600 रुपए महंगा होकर 75100 रुपए दस ग्राम व चांदी 1700 रुपए उछलकर 85500 रुपए किलो के स्तर पर

सोना-चांदी रेकॉर्ड स्तर पर

इंदौर. एमसीएक्स वायदा में सोना-चांदी की कीमतों में आए उछाल से घरेलू स्तर पर दाम रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बिल पर सोना 1600 रुपए महंगा होकर 75100 रुपए दस ग्राम व चांदी 1700 रुपए उछलकर 85500 रुपए किलो के स्तर पर पहुंची। कॉमेक्स पर सोना 2395.90 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 29.02 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 74300 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 68800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 82000 व टंच 82100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 75100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 85500 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 900 रुपए प्रति नग रहा।

लहसुन में आया उछाल
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में सरकारी नीलामी पर लहसुन के दाम उछल गए। व्यापारी कारोबार में आलू के भाव नरम रहा, जबकि प्याज के भाव दबे रहे। मंडी में प्याज की 18 हजार, आलू की 15 हजार व लहसुन की 15 हजार बोरी आवक हुई। आलू बेस्ट 2000 से 2100, एवरेज 1700 से 1800, प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1700, लोकल 1100 से 1300, एवरेज 800 से 900, लहसुन ऊंची 15000 से 16000, बोल्ड 12000 से 12500, मीडियम 11000 व बारिक 9000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
तिलहन फसलों का घरेलू उत्पादन 429 लाख टन होने की संभावना
इंदौर. भारत में 2023-24 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर-सितम्बर) के दौरान 428.92 लाख टन तिलहन फसलों के उत्पादन का अनुमान उस्डा पोस्ट ने लगाया है जो 2022-23 सीजन के अनुमानित उत्पादन 428.59 लाख टन से कुछ ज्यादा है। इसी तरह पोस्ट ने 2024-25 के सीजन में भारत में 429.98 लाख टन तिलहनों के उत्पादन की संभावना व्यक्त की है। इन आंकड़ों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत में तिलहन फसलों का उत्पादन एक निश्चित सीमा में लगभग स्थिर हो गया है जबकि खाद्य तेलों की मांग एवं खपत लगातार बढ़ती जा रही है। उस्डा पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 के मार्केटिंग सीजन के दौरान भारत में तिलहन फसलों का बिजाई क्षेत्र 2022-23 सीजन के 416.64 लाख हेक्टेयर से गिरकर 407.90 लाख हेक्टेयर पर सिमटने की संभावना है मगर इसकी औसत उपज दर 1.03 टन प्रति हेक्टेयर से सुधरकर 1.05 टन प्रति हेक्टेयर पर पहुंचने की उम्मीद है जिससे कुल उत्पादन में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 सीजन के आरंभ में भारत में तिलहनों का कुल पिछला बकाया स्टॉक 2022-23 सीजन के 31.10 लाख टन से बढक़र 35.77 लाख टन पर पहुंच गया जबकि इसका उत्पादन 428.59 लाख टन से सुधरकर 428.92 लाख टन तथा विदेशों से आयात 7.14 लाख टन से बढक़र 7.57 लाख टन पर पहुंचने की संभावना है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1490 से 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 955 से 960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 910 से 915, मुंबई सोया रिफाइंड 955 से 960, मुंबई पाम तेल 960, इंदौर पाम 1020, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 1020 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800 से 5850, एवरेज 5400 से 5600, रायड़ा 4600 से 4800, सोयाबीन 4650 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4890, लक्ष्मी 4870, प्रेस्टीज 4900, रुचि 4810, सांवरिया 4940, खंडवा 4825, धानुका 4940, एमएस नीमच 4925, एमएस पचोर 4840 व एवी 4825 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2875 रुपए।
—-
चना में भरपूर तेजी की तैयारी, सरकारी उत्पादन अनुमान घटा, स्टॉक भी कम
इंदौर. केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी 5,440 रुपये पर चना की खरीदी प्रारंभ की है। वहीं सरकार ने चने का उत्पादन 121.60 लाख टन आंका है, जो पिछले साल के मुकाबले कम है। केंद्रीय पूल में चना का बफर स्टॉक बनाने के लिए सरकार को चना की खरीद करनी होगी। इस समय उत्पादक मंडियों में चना एमएसपी से ऊंचे दाम पर बिक रहा है। स्टॉकिस्टों की सक्रियता बनी रहने से चना की कीमतों में तेजी जारी है। केंद्र सरकार बाजार भाव पर चना खरीदेगी, इसलिए तेजी को बल मिल रहा है। वैसे भी चालू सीजन में चना का उत्पादन अनुमान कम है, इसलिए आने वाले दिनों में चना में तेजी बन सकती है। मंडी में चना 6200 रुपए क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया है। चने के साथ-साथ मसूर और तुवर के दाम भी बढ़ गए है। चने में आई तेजी से चना दाल महंगी हुई है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5800, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6250, तुवर लेमन नई 10950, गजरी 10400, तुवर सूडान 11600, तुवर सफेद 10600, तुवर तंजानिया 10700 व उड़द एफएक्यू 9500 रुपए।
दलहन: चना कांटा 6000 से 6200, विशाल नया 6100, डंकी 5500 से 5700, मसूर 6125, तुवर महाराष्ट्र 11400 से 11600, कर्नाटक 11600 से 11800, निमाड़ी 9800 से 11100, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7900 से 8000, मीडियम 8100 से 8200, बोल्ड 8300 से 8400, मसूर दाल मीडियम 7250 से 7350, बोल्ड 7450 से 7550, तुवर दाल सवा नंबर 14200 से 14300, फूल 15000 से 15100, बेस्ट तुवर दाल 16000 से 16100, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, मूंग दाल मीडियम 10550 से 10650, बोल्ड 10750 से 10850, मूंग मोगर 11450 से 11550, बोल्ड 11650 से 11750, उड़द दाल मीडियम 11300 से 11400, बोल्ड 11500 से 11600, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12200 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12400, (42-44) 12200, (44-46) 11900, (58-60) 10400 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
कालीमिर्च में तेजी, साबूदाना के भाव हुए कम
कैलिफोर्निय से 740 कंटेनर बादाम देश के लिए आयात
इंदौर. यूएसडीएस की मार्च माह की रिपोर्ट में बताया गया है कि कैलिफोर्निया से 740 कंटेनर बादाम भारतीय बाजार के लिए आयात हुआ है, जबकि फरवरी माह में 850 कंटेनर का आयात हुआ था अर्थात 110 कंटेनर का आयात कम हुआ है, जिससे बादाम के भाव तेज होने की संभावना है। मार्च में 740 कंटेनर के साथ 7 कंटेनर गिरी का आयत हुआ है। वैश्विक स्तर पर 237 मिलयन पाउंड का निर्यात हुआ है। किराना बाजार में कालीमिर्च के भाव में 8 रुपए किलो की तेजी आई। साबूदाना के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
शकर 3870 से 3900, सुपर 3910, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90,
रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिग में 7200, सच्चामोती लूज में 6500, 1 किलो पैंकिंग में 7100, आधा किलो पैंकिंग में 7160, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7640, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7320, शिव ज्योति (1 किलो) 7240, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6820 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 114 व बाक्स में 120 से 138, खोपरा बूरा 2450 से 4500 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 545 से 550 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 588 से 610, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 315 से 340, मीडियम 347 से 360, बेस्ट 390, सौंफ मोटी 130 से 140, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 2000 से 2050, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2100 से 2150, 250 भरती 2150 से 2200, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 185 से 188, बेस्ट 220 से 223 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1460, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1470, चना बेसन 4100 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
गेहंू के भाव में तेजी
इंदौर. मिल वालों की खरीदी के साथ लोकल मांग से गेहंू के भाव तेज रहे। मंडी मेें गेहंू की 7000 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2400 से 2475, लोकवन गेहंू 2950 से 3000, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2200 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2490, संघवी निमरानी 2520 व मालनपुर 2430 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / बिल पर सोना 1600 रुपए महंगा होकर 75100 रुपए दस ग्राम व चांदी 1700 रुपए उछलकर 85500 रुपए किलो के स्तर पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो