कार

टोक्यो पैरालंपिक में Gold Medal लाने वाली अवनी लेखारा तक पहुंची खास XUV700, आनंद महिंद्रा ने कहा ‘Thank You’

अवनी को सौंपी गई XUV700 की फ्रंट सीटों को खासतौर पर तैयार किया गया है, जिसमें दो ऑपरेशन हैं – फॉरवर्ड और रिटर्न शामिल हैं।

Jan 20, 2022 / 10:33 am

Bhavana Chaudhary

Custom Mahindra XUV700

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा लंबे समय से XUV700 को लेकर चर्चा में है, आज इस कार के बारे में चर्चा का विषय इसका कस्टम वर्जन है, जिसे महिंद्रा एंड महिंद्रा ने टोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखारा को सौंपा है। इस खास XUV700 में कस्टम-मेड फ्रंट ड्राइवर और पैसेंजर सीटें हैं, जो विकलांग लोगों के लिए आसान पहुँच प्रदान करती हैं।


आपको याद होगा कि अगस्त 2021 में महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने घोषणा की थी कि कंपनी लेखरा को महिलाओं की 10 मीटर एआर स्टैंडिंग SH1 फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के उपलक्ष्य में एक खास एसयूवी उपहार के रूप में देगी। बता दें, अवनी द्वारा लाया गया पैरा खेल में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक था,जिसके साथ अवनी ने 249.6 मीटर का एक नया पैरालंपिक रिकॉर्ड भी बनाया था।



खासतौर पर तैयार की गई

अवनी को सौंपी गई महिंद्रा एक्सयूवी700 की फ्रंट सीटों को खासतौर पर तैयार किया गया है, जिसके दो ऑपरेशन हैं – फॉरवर्ड और रिटर्न। फॉरवर्ड फ़ंक्शन सीट को वाहन से बाहर ले जाता है, और यूजर की आसान एंट्री और एग्जिट को आरामदायक बनाने के लिए नीचे की ओर जाता है, जबकि रिटर्न फ़ंक्शन सीट को वापस अंदर ले जाता है। यह फ़ंक्शन उन लोगों के सामने आने वाली एक महत्वपूर्ण चुनौती के लिए तैयार किया गया है, जो विकलांग हैं क्योंकि ऐसे लोगों को कार में बैठने और निकलने में परेशानी होती है। वहीं इस कस्टम एसयूवी में व्हीलचेयर से विशेष सीट पर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

 

 

ये भी पढ़ें : पापा के खजानें को 25 साल बाद लेकर आए घर, जानें चोरी की गई Royal Enfield Bullet को खोजने की अद्भुत कहानी

 


गोल्ड एडिशन से लैस Mahindra Xuv700


XUV700 गोल्ड एडिशन की तरह (जो मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को दिया गया था,) इसे भी महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस ने डिजाइन किया है। यह एसयूवी मिडनाइट ब्लैक शेड में आती है, इसके अंदर और बाहर विशेष गोल्ड की पेशकश है, और यह अवनी के प्रदर्शन रिकॉर्ड को भी प्रदर्शित करती है, जिसे फेंडर और टेलगेट पर Gold के बैज के रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा स्पेशल एक्सयूवी700 में फ्रंट ग्रिल पर गोल्ड प्लेटेड वर्टिकल स्लैट्स, गोल्ड प्लेटेड महिंद्रा लोगो और सीटों पर गोल्ड एक्सेंट और आईपी पैनल भी हैं, जिन्हें एक्सेंट के रूप में गोल्ड धागे से सिला गया है।

 

ये भी पढ़ें : Hero Electric और Mahindra Group मिलकर बनाएंगे भारत के लिए इलेक्ट्रिक वाहन, बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए की साझेदारी

 

Home / Automobile / Car / टोक्यो पैरालंपिक में Gold Medal लाने वाली अवनी लेखारा तक पहुंची खास XUV700, आनंद महिंद्रा ने कहा ‘Thank You’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.