scriptBMW X5 2019 भारत में हुई लॉन्च, जबरदस्त पावर के साथ मिलेंगे हाईटेक फीचर्स | BMW X5 2019 launch in india with hightech features | Patrika News
ऑटोमोबाइल

BMW X5 2019 भारत में हुई लॉन्च, जबरदस्त पावर के साथ मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई BMW X5 कार
पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में की गई है लॉन्च
हाईटेक फीचर्स से लैस है ये कार

नई दिल्लीMay 16, 2019 / 03:27 pm

Vineet Singh

bmw x5

fgfg

नई दिल्ली: BMW X5 न्यू जेनरेशन कार को भारतीय बाजार लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस कार की शुरुआती कीमत 72.90 लाख (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गयी है। BMW की इस कार के दो डीजल वैरिएंट हैं जिनमें BMW X5 xDrive30d Sport और BMW X5 xDrive30d xLine वैरिएंट शामिल है। पेट्रोल इंजन में इस कार का BMW X5 xDrive 40i M Sport वैरिएंट लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 82.40 लाख रुपये है।
कहीं भी पंक्चर हो जाए कार का टायर, मुट्ठी से भी छोटा ये कैप्सूल मिनटों में फुल कर देगा टायर की हवा

इस कार का पेट्रोल ( Petrol ) वैरिएंट कुछ महीने बाद बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बीएमडब्ल्यू की ये नई कार X5, CLAR प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बीएमडब्लू की ये नई कार पुरानी कार की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ी और पहले से ज्यादा हाईटेक भी है।
जानिए क्या हैं फीचर्स

इस कार के पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में 3.0 लीटर का 6 टर्बो इंजन दिया जाता है। इसका डीजल इंजन 265 bhp की पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क देता है वहीं 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन 335 bhp की पावर और 450 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इसकी लंबाई 36mm बढ़ाकर 4,922mm, चौड़ाई 66mm बढ़ाकर 2,004 mm और ऊंचाई 19mm बढ़ाकर 1,745mm तक कर दी गई है। व्हीलबेस भी 42mm बढ़ाकर 2,975mm कर दिया गया है। Boot स्पेस 645 लीटर का होगा और इसे 1,860 तक बढ़ाया जा सकता है।
Maruti Dezire से लेकर Honda Amaze तक, ये हैं सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान कारें

अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में जेस्चर कंट्रोल, वॉयस कमांड्स दिए जाएंगे, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरामिक सनरूफ, डायनामिक एम्बिएंट लाइटिंग, पैसेंजर स्क्रीन्स और वायरलेस चार्जिंग भी दी जाएगी। X5 में नए डिजाइन गियर-सिलेक्टर लीवर भी दिया जाएगा।

Home / Automobile / BMW X5 2019 भारत में हुई लॉन्च, जबरदस्त पावर के साथ मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो