scriptमारुति ब्रेज़ा से सस्ती मिल रही है BMW 3 सीरीज, यहां मिलेगी पूरी जानकारी | Buy used BMW 3 series car cheaper than maruti brezza | Patrika News
ऑटोमोबाइल

मारुति ब्रेज़ा से सस्ती मिल रही है BMW 3 सीरीज, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

इस रिपोर्ट में हम आपको BMW 3 सीरीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसकी कीमत मारुति सुजुकी ब्रेज़ा के VXI वेरिएंट से भी कम है।

नई दिल्लीMay 03, 2022 / 12:18 am

Bani Kalra

bmw_3_series.jpg

 

Used कार सीरीज में हम आपको समय-समय पर कुछ अच्छे और बढ़िया मॉडल्स की जानकारी देते रहते हैं जोकि आपके लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस आज एक बेहद खास कार की जानकारी हम आपको दे रहे हैं जोकि सोचने पर भी मजबूर कर देगी। जी हां इस रिपोर्ट में हम आपको BMW 3 सीरीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसकी कीमत मारुति सुजुकी ब्रेज़ा के VXI वेरिएंट से भी कम है। आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…

7.95 लाख में खरीदें BMW 3 series

महिंद्रा फर्स्ट चॉइस (Mahindra First Choice) में आपको एक 2011 मॉडल की BMW 3 SERIES 320I मिल जायेगी, साइट पर इस कार से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां मौजूद हैं और जो फोटो यहां शेयर की गई हैं वो भी काफी अच्छी हैं, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मॉडल एक दम साफ-सुथरा है। यह कार Dark Grey कलर में आपको मिलेगी। कार कुल 85,000 किलोमीटर तक चली है। यह 3rd ओनर कार मॉडल है। डिटेल्स के मुताबिक यह पेट्रोल मॉडल है, यह मॉडल Automatic है। यह एक फीचर्स लोडेड मॉडल है। यह मॉडल Noida में उपलब्ध है। कुल मिलाकर कार साफ़-सुथरी है और आपके इसकी डिमांड भी सही रखी है।

bmw_3_series__1.jpg

पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

लेकिन यहां हम आपको फिर भी यही सलाह देते हैं कि आप कहीं से भी Used car खरीदें लेकिन डील फाइनल करने से पहले उस कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें, गाड़ी को चलाकर देखें, सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें, फ्री सर्विस और वारंटी चेक करें और आखिर में मोल-भाव भी करें तो आपको बेहतर डील मिले।

bmw_3_series__2.jpg

नोट: BMW 3 सीरीज के बारे में दी गई जानकारी Mahindra First Choice वेबसाइट के अनुसार है। पत्रिका इन कारों के कंडिशन या मूल दस्तावेजों के प्रमाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है। आपको सलाह दी जाती है कि पुराने वाहन खरीदने से पूर्व उसके कंडिशन, दस्तावेजों और अन्य बातों की पूरी तस्दीक जरूर कर लें।

 

“यहां आपको बता दें कि Vitara Brezza VXI की एक्स-शो रूम कीमत 8.92 रुपये से शुरू होती है। जबकि BMW 3 सीरीज के इस मॉडल की कीमत 7.95 लाख बताई गई है”

Home / Automobile / मारुति ब्रेज़ा से सस्ती मिल रही है BMW 3 सीरीज, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो