29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस ये तीन चीज़ें बदलते ही स्पोर्ट्स कार बन जाएगी आपकी पुरानी सेडान, वो भी बेहद कम खर्चे में

मोडिफिकेशन से स्पोर्ट्स कार जैसी दिखती है आपको पुरानी कार बेहद आसान होती है कार मोडिफाई करवाने की प्रक्रिया बेहद कम खर्च में आ जाता है स्पोर्ट्स कार का लुक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 11 May 2019, 12:35 PM IST

car spoiler

बस ये तीन चीज़ें बदलते ही स्पोर्ट्स कार बन जाएगी आपको पुरानी सेडान, वो भी बेहद कम खर्चे में

नई दिल्ली: अगर आपके पास भी कोई पुरानी सेडान कार ( Sedan Cars ) है और आप उसके लुक से ऊब चुके हैं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल आप अपनी पुरानी सेडान कार को एक स्पोर्ट्स कार का लुक दे सकते हैं और ऐसा करने में बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आता है।

शानदार BS-VI इंजन से लैस होगी Tata Altroz , कभी भी हो सकती है लॉन्च

आमतौर पर सेडान कारें थोड़ी ज्यादा लंबी होती हैं। इस कार ( car ) में आप बहुत ज्यादा मोडिफिकेशन नहीं करवा सकते हैं क्योंकि इससे आपकी कार का वेट बढ़ जाएगा और ऐसे में इंजन पर ज्यादा जोर पड़ेगा तो आपको ऐसे मोडिफिकेशन करवाना पड़ेगा जिससे आपकी कार के इंजन पर जोर ना पड़े। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वो मॉडिफिकेशन्स जो आपको सेडान कार को जबरदस्त लुक देते हैं।

स्पॉइलर : स्पोर्ट्स कार में आपने आमतौर पर स्पॉइलर देखा होगा, दरअसल स्पोर्ट्स कार को तेज स्पीड में स्टेबल रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अब लोग अपनी कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए स्पॉइलर लगा लेते हैं। आपको बता दें कि आप महज 3,500 से 4000 रुपये में अपनी सेडान कार में स्पॉइलर लगवा सकते हैं और ये आपकी सेडान को जबरदस्त लुक देते हैं।

ब्रॉड रिम : आमतौर पर कार के टायरों में लोग नार्मल रिम लगवाते हैं लेकिन आप अगर इसके लुक को सुधारना चाहते हैं तो आप ब्रॉड रिम का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपको कार स्पोर्टी लुक देने लगती है और ये ज्यादा महंगे भी नहीं मिलते हैं, दिल्ली में ऐसी कई सारी मार्केट्स हैं जहां पर आपको ये बेहद ही सस्ते दाम में मिल जाते हैं।

Maruti Ciaz और Honda City को पछाड़ Hyundai Verna बनीं लोगों की पहली पसंद, ये रहा सुबूत

मॉडिफाइड साइलेंसर : किसी भी कार की आवाज़ उसके लिए बेहद जरूरी होती है लेकिन कार मोडिफाई करवाने के बाद भी उसकी आवाज पहले जैसी ही रहती है। इसके लिए आप मोडिफाई साइलेंसर लगवा सकते हैं। ये साइलेंसर आसानी से 2000 से 3000 रुपये में मिल जाते हैं। बस ये बदलाव करवाने के बाद आप जब भी अपनी सेडान कार को चलाएंगे तब आपको स्पोर्ट्स कार चलाने का एहसास होगा।