4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शानदार BS-VI इंजन से लैस होगी Tata Altroz , कभी भी हो सकती है लॉन्च

डीजल वेरिएंट में लॉन्च होगी TATA Altroz जेनेवा मोटर शो में दिखेगी पहली झलक जुलाई में लॉन्च हो सकती है कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 10 May 2019, 2:13 PM IST

tata altroz

शानदार BS-VI इंजन से लैस होगी Tata Altroz , कभी भी हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली:टाटा मोटर्स भारत में अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार को लॉन्च करने वाली है। खबर ये है किTata Altroz पहले डीजल वेरिएंट में लॉन्च होगी। टाटा मोटर्स नए कार को BS-VI अनुसरित डीजल इंजन के साथ उतारने वाली है।

टाटा अल्ट्रोज में 1.5 लीटर रेवोटॉर्क टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर डीजल इंजन का प्रयोग किया जायेगा, इस इंजन को वर्तमान में टाटा नेक्सन में प्रयोग किया जा रहा है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया जा सकता है।

KTM और Apache RR310 को मात देगी SUZUKI की ये धाकड़ 250cc की बाइक, 20 मई को होगी लॉन्च

अल्फा प्लेटफार्म पर तैयार टाटा अल्ट्रोज को इस साल मार्च में जेनेवा मोटर शो में पेश किया गया था।जहां इसे काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है जो सिंगल चार्जिंग में 300 किमी की दूरी तय करेगी।

फीचर्स की बात करें तो टाटा मोटर्स ने इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16 इंच के अलॉय व्हील्स, बेहतर सेफ्टी फीचर्स का प्रयोग किया है। भारत में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। भारतीय बाजार में कंपनी इस कार को जुलाई महीने में लॉन्च कर सकती है।

जुलाई से बदल जाएंगे कार सेफ्टी के नियम, इन फीचर्स के बिना नहीं चला पाएंगे कार

इन कारों से होगा मुकाबला- भारत में लॉन्च किये जाने के बाद यह मारुति बलेनो, होंडा जैज व हुंडई एलिट i20 जैसी कारों को टक्कर देगी।