जो लोग नई कार नहीं खरीद पाते हैं तो वो लोग सेकंड हैंड कार खरीद कर अपनी जरूरत पूरी कर लेते हैं। देश में सेकंड हैंड कारों का बाजार भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। सभी कंपनियां इतनी तेजी से कार बनाती हैं कि लोगों को लगने लग जाता है कि उनके पास जो कार मौजूद है वो पुरानी हो गई है, जिसकी वजह से कम कीमत में वो कार बेच दी जाती हैं। ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो ज्यादा पैसे न होने की वजह से नई कार नहीं खरीद पाते हैं और सेकंड हैंड कार ही खरीद लेते हैं। आज हम ऐसे लोगों के लिए पांच सेकंड हैंड कारों के बारे में बता रहे हैं जो किफायती दामों में मिल जाएंगी। दिल्ली के करोल बाग, अशोक विहार, झील और दिलशाद गार्डन जैसे कार बाजारों जा सकते हैं। इसी के साथ बहुत सी जगहों पर और भी डीलर मिल जाएंगे जो सेकंड हैंड कार बेचते हैं।