रूस की इस मशहूर हथियार बनाने वाली कंपनी ने ही एके-47 जैसे बंदूक बनाई है और अब ये कंपनी ऑटोमोबाइल बाजार में भी उतर रही है। ये इलेक्ट्रिक कार हाइटेक टेक्नोलॉजी से लैस है और ये कार अन्य इलेक्ट्रिक कार निर्माताओं को कड़ी टक्कर देगी। फिलहाल इस कार का प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया गया है जो कि नीले रंग का है। इस कार का लुक रेट्रो है और इसका नाम सीवी-1 रखा गया है। ये इलेक्ट्रिक कार 1970 के दशक में आई Izh-Kombi कार पर बेस्ड है।