scriptMaruti Alto को पछाड़ ये बनी देश की बेस्ट सेलिंग कार, देती है 32Km तक का माइलेज़ | Maruti WagonR beats Alto and becomes Best Selling Car in November | Patrika News
ऑटोमोबाइल

Maruti Alto को पछाड़ ये बनी देश की बेस्ट सेलिंग कार, देती है 32Km तक का माइलेज़

Maruti Alto देश की सबसे सस्ती कार है और लंबे समय से ये बिक्री के मामले मेंं नंबर एक की पोजिशन पर रही है। लेकिन बीते नवंबर महीने मेंं बिक्री के आंकड़ोंं में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

नई दिल्लीDec 04, 2021 / 01:57 pm

Ashwin Tiwary

maruti_wagonr_interior-amp.jpg

Maruti Wagonr Interior

पैसेंजर कार सेग्मेंट में Maruti Suzuki देश की अग्रणी कंपनी है और हर महीने के सेल्स चार्ट पर कंपनी का ही कब्जा रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही रहा, लेकिन कारों की बिक्री सूची में एक सबसे बड़ा बदलाव नज़र आया। लंबे समय से देश की बेस्ट सेलिंग कार रही Maruti Alto खिसक कर निचले पायदान पर आ गई है। तो आइये जानते हैं बीते नवंबर महीने की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में-

3)- Maruti Alto: मारुति ऑल्टो देश की सबसे सस्ती एंट्री लेवल हैचबैक कार है और कम कीमत, बेहतर माइलेज के कारण ये कार ख़ासी लोकप्रिय है। बीते नवंबर महीने में ये तीसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार बनी है। कंपनी ने बीते महीने इसके 13,812 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने में 15,321 यूनिट्स था। कुल तीन वेरिएंट्स में आने वाली ये कार CNG किट के साथ भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें 0.8-लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि 48PS की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कीमत: 3.15 लाख से 4.82 लाख रुपये
माइलेज़: पेट्रोल, 22Kmpl और सीएनजी 31Kmpg

2)- Maruti Swift: मारुति स्विफ्ट बीते नवंबर महीने में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार बनी है। कंपनी ने पिछले महीने इसके 14,568 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने के 18,498 यूनिट्स के मुकाबले तकरीबन 21% कम है। हाल ही में कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में पेश किया है। इस का में 1.2 लीटर की क्षमता का डुअलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो कि 90PS की पावर 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका नया मॉडल पहले से ज्यादा बेहतर माइलेज देता है।

कीमत: 5.85 लाख से 8.67 लाख रुपये
माइलेज: 23 Kmpl

maruti_wagonr-amp.jpg

1)- Maruti WagonR: मारुति सुजुकी टॉल ब्वॉय के नाम से मशहूर ये हैचबैक, बीते नवंबर महीने में सबको पीछे करते हुए नंबर एक की पोजिशन पर कब्जा जमाया है। बीते महीने इस कार के कुल 16,853 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल के इसी महीने में 16,256 यूनिट्स थी। हालांकि बिक्री में मामूली इज़ाफा हुआ है, लेकिन ये बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। ये हैचबैक कार भी कुल 3 वेरिएंट्स में कंपनी फिटेड CNG किट के साथ आती है। ये कार दो पेट्रोल इंजन (1 लीटर और 1.2 लीटर) के साथ आती है। इसके अलावा ये CNG किट के साथ भी उपलब्ध है।

कीमत: 4.93 लाख से 6.45 लाख रुपये
माइलेज: पेट्रोल 21Kmpl और सीएनजी 32Kmpg

Home / Automobile / Maruti Alto को पछाड़ ये बनी देश की बेस्ट सेलिंग कार, देती है 32Km तक का माइलेज़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो