
नई दिल्ली : 36वीं जीएसटी मीटिंग में ( GST ) इलेक्ट्रिक वाहनों पर सबस्डी को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। और ये नियम आज से लागू हो चुका है यानि आज से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन पर रियायत मिलने के बावजूद लोगों के बीच इलेक्ट्रिक कारों को लेकर कोई खास क्रेज नहीं दिख रहा है। लोग ज्यादा सब्सिडी की मांग कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार खरीदने को लेकर लोगों का कहना है कि और सब्सिडी मिलने के बाद ही इलेक्ट्रिक कार खरीदने का फैसला करेंगे। यह खुलासा जेडी पावर मोबिलिटी कॉन्फिडेंस इंडेक्स में हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता की पहुंच से बाहर होना और विश्वास इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए शीर्ष चुनौतियों हैं। स्टडी में यह बात सामने आई है कि ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों ही हिस्सेदारी 10 फीसदी पहुंचने में कम से कम पांच सालों का वक्त लगेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति अभी भी लोगों का नजरिया न्यूट्रल है।
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए चाहिए सब्सिडी-
सरकार FAME योजना और जीएसटी कम करके लोगों के बीच इन इलेक्ट्रिक वाहनों को पापुलर करना चाहती है। लेकिन अभी भी लोग सरकार द्वारा दी जाने वाली रियायत से खुश नहीं है। सर्वे में शामिल हुए 5,270 ग्राहकों में से 78 फीसदी का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने के फैसले में सब्सिडी और क्रेडिट का अहम योगदान होगा। वहीं 75 फीसदी लोगों ने दोबारा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की इच्छा जाहिर की जबकि 68 फीसदी ग्राहकों का कहना है कि उन्हें इससे पहले बैटरी–इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का कोई अनुभव नहीं है।
हालांकि इस सर्वे में शामिल हुए लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की गुणवत्ता को माना लेकिन इसके साथ ही उन्होने इन वाहनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत करने को जरूरत बताया । आपको बता दें कि सर्वे में शामिल 61 फीसदी लोगों ने इन्हें पर्यावरण के लिए बेहतर माना है, वहीं 48 फीसदी लोगों ने पेट्रोल की कीमत की तुलना में चार्जिंग को फायदेमंद बताया। एक ओर 77 फीसदी लोगों ने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज 300 मील से ज्यादा होनी चाहिए। वहीं 74 फीसदी लोगों का कहना था कि 200 मील की दूरी तय करने के लिए वे आधा घंटे की चार्जिंग का इंतजार कर सकते हैं। जबकि 64 फीसदी लोगों ने चार्जिंग स्टेशंस और 59 फीसदी लोगों ने इसकी रेंज को लेकर आशंका जाहिर की।
Updated on:
1 Aug 2019, 4:26 PM IST
Published on:
1 Aug 2019, 4:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.