
नई दिल्ली: भारत की पहली made in Indiaइलेक्ट्रिक बाइक RV 400 की लॉन्चिंग एक बार फिर से टल गई है। लंबे समय से इस बाइक के बारे में चर्चा हो रही है। यहां तक की कंपनी इसकी पहली झलक भी लोगों को दिखा चुकी है लेकिन फिर भी एक और बार इस बाइक की लॉन्चिंग टाल दी है। नई लॉन्चिंग डेट का ऐलान 2 अगस्त यानि कल किया जाएगा। आपको मालूम हो कि RV 400 बाइक की लॉन्चिंग इस महीने 7 अगस्त को होने वाली थी लेकिन इसे फिलहाल टाल दिया गया है।
पहले भी टल चुकी है लॉन्चिंग-
आपको बता दें कि RV 400 देश की पहली आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस से लैस बाइक है। और 7 अगस्त से पहले ये कार 22 जुलाई को लॉन्च होने वाली थी लेकिन उस वक्त इसकी लॉन्चिंग को 7 अगस्त के लिए पोस्टफोन कर दिया गया था। वैसे कंपनी ने इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है कि क्यों बाइक की लॉन्चिंग को टाला जा रहा है। लेकिन नई डेट का ऐलान 2 अगस्त को होगा। खबरों की मानें तो ये बाइक अगस्त के लॉस्ट वीक में लॉन्च हो सकती है।
जारी रहेगी बुकिंग-
RV 400 की बुकिंग जो पहले से शुरू हो चुकी है वो जारी रहेगी। आपको बता दें कि 1000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ इस बाइक को बुक कराया जा सकता है।
डिटैचेबल बैटरी है मुख्य आकर्षण-
RV 400 बाइक की सबसे खास बात इस इलेक्ट्रिक बाइक की बैट्री है जो आसानी से अलग की जा सकती है। इतना ही नहीं इस बैट्री को नार्मल 15Aकेबल से चार्ज किया जा सकता है।
Updated on:
1 Aug 2019, 3:28 PM IST
Published on:
1 Aug 2019, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.