4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट खरीदारों को भी बेची जाएगी दुनिया की सबसे छोटी कार, 1 लीटर में चलती है 36 किलोमीटर

Bajaj Qute खरीदने का इकलौता बड़ा फायदा है इसका 36 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज जो इसे Maruti Alto 800 से एक सस्ता विकल्प बनाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Nov 2018, 11:40 AM IST

bajaj qute

प्राइवेट खरीदारों को भी बेची जाएगी दुनिया की सबसे छोटी कार, 1 लीटर में चलती है 36 किलोमीटर

नई दिल्ली: आखिरकार सरकार ने Bajaj Auto को भारत में Qute कार लॉन्च करने की परमीशन दे दी । अब यह सस्ती और छोटी गाड़ी फिलहाल मौजूद मेनस्ट्रीम कारों के विकल्प के तौर पर लॉन्च की जायेगी और अब इसे सिर्फ कैब चालक ही नहीं बल्कि प्राइवेट कार मालिक भी खरीद सकते हैं। मीडिया में मौजूद ख़बरों के अनुसार कंपनी इस कार को फरवरी 2019 में लॉन्च करेगी।

Bajaj Qute खरीदने का इकलौता बड़ा फायदा है इसका 36 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज जो इसे Maruti Alto 800 से एक सस्ता विकल्प बनाता है।Qute में आपको CNG-पेट्रोल विकल्प मिलेगा जिससे ईधन पर खर्च होने वाला आपके पैसे की बचत होगी। इस कार के चार पहिये, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की मैक्सिमम स्पीड और 3 लोगों के लिए बैठने की जगह वाले फीचर्स के कारण इसे ऑटो या कैब व्हीकल के तौर पर पापुलैरिटी मिल रही थी। Bajaj Auto ने इस Qute दुनिया के कई देशों में निर्यात करना भी शुरू कर दिया है। कंपनी इस कार का निर्माण ऑटोरिक्शा बनाने वाली अपनी औरंगाबाद की फैक्ट्री में ही कर रही है।

Shocking! 2019 से नहीं दिखेगी ऑल्टो, जानें इसके पीछे की वजह

bajaj Qute में कंपनी ने एक 216-सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा जो 13.5 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 20.6 एनएम टॉर्क पैदा करता है। आपको बता दें कि ये कार LPG और CNG दोनो ही वेरिएंट्स में मौजूद होगी । इस कार में एक 5-स्पीड गियरबॉक्स होगा और इसका वज़न 450 किलोग्राम होगा। Qute का टर्निंग रेडियस मात्र 3.5 मीटर है जबकि इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 एमएम है। कार 36 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज उपलब्ध कराएगी।

सर्दियों में इस तरह से रखें कार की विंडशील्ड का ख्याल, नहीं होगा एक्सीडेंट

कीमत-Bajaj Qute की बाजार में कीमत तकरीबन 2.5 लाख रूपए रखे जाने की उम्मीद है। इसका मतलब यह है कि यह कार देश में Maruti Alto के सबसे सस्ते संस्करण से भी 70,000 रूपए सस्ती है।