दुबई। आप सोच सकते हैं कि एक कार के टायरों के सेट की कीमत ज्यादा से ज्यादा कितनी होगी? 20 हजार, 50 हजार, 1 लाख या ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 लाख…। लेकिन यहां पर आपका अंदाजा गलत है। क्योंकि दुबई में कार के टायरों का एक सेट 4 करोड़ रूपए में बिका है। इन्हें दुनिया के सबसे महंगे टायर के रूप में माना गया और इनकी खूबी जानकर आप हैरान रह जाएंगें।
4 करोड़ रूपए है कीमत
यह टायरों का एक सेट संयुक्त अरब अमीरात में 4 करोड़ रूपए में बेचा गया है। इसी वजह से यह अब दुनिया के सबसे महंगे कार के टायर के रूप में शुमार हो चुका है। इन टायरों के सेट को दुनिया के सबसे महंगे टायरों के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है।
भारतीय कंपनी ने बनाए हैं ये टायर
इन अनोखे टायरों को अनिवासी भारतीय के स्वामित्व वाली कंपनी जेड टायर्स ने बनाया है। इन टायरों की कीमत इतनी ज्यादा होने की पीछे का कारण इन 24 कैरट सोने का पानी चढ़ा होना है। इसके अलावा इनमें हीरे भी जड़े गए हैं। इस कंपनी के संस्थापक हरजीव कांधारी अनिवासी भारतीय हैं। कांधारी का कहना है कि वो इस रकम को एक फाउंडेशन को दान करेंगे।
Home / Automobile / Car / लग्जरी कार से भी ज्यादा है इस टायर की कीमत, जानकर रह जाएंगे हैरान