30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई Hyundai Creta, लॉन्चिंग से पहले जानें सारी बातें

साइज की बात करें तो नई क्रेटा पुराने मॉडल की तुलना में बड़ी होगी इसके अलावा इस कार में कई सारे कॉस्मेटिक चेंज किये गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 Dec 2019, 5:38 PM IST

hyundai creta

hyundai creta

नई दिल्ली:Hyundai Creta अपने सेगमेंट की बेस्ट कार है। 2020 में हुंडई इसके नेक्स्ट मॉडल को पेश करने वाली है । फिलहाल इस कार की टेस्टिंग चल रही है। आपको बता दें 2020 में लॉन्च होने वाली ये कार क्रेटा का सेकेंड जनरेशन मॉडल होगा। टेस्टिंग के दौरान देखें जाने पर इस कार की कई सारी खूबियां सामने आ गई हैं। चलिए आपको लॉन्चिंग से पहले बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-

ऐसा माना जा रहा है Hyundai Creta ऑटो एक्सपो 2020 में पेश की जा सकता है। कार के मौजूदा मॉडल की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये है।

फीचर्स-नई क्रेटा पुराने मॉडल की तुलना में बड़ी होगी। कार में BS6 कंप्लायंट इंजन मौजूद होगा। डिजाइन की बात करें तो नई क्रेटा ix25 की तरह दिखती है। कार का फ्रंट एंड स्लेटेड ग्रिल के साथ आता है। इसके साथ कार में स्प्लिट हेडलैम्प्स, LED DRLs और प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं।

जल्द भारत में दस्तक देगी सेकेण्ड जेनरेशन हुंडई क्रेटा, ऑटो एक्सपो में दिखेगी पहली झलक

2020 क्रेटा टेस्ला सेंट्रल कंसोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 3 स्पूक स्टियरिंग वील मौजूद होगा। इसके अलावा कार में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, पैनोरैमिक सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। इसके अलावा कार में कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

इन कारों से होगा मुकाबला-

नई क्रेटा, Kia seltos, MG Hector,Tata Harrier xuv 500को टक्कर देगी।

धांसू होगी नई hyundai Creta, लीक हुई तस्वीरें