30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द भारत में दस्तक देगी सेकेण्ड जेनरेशन हुंडई क्रेटा, ऑटो एक्सपो में दिखेगी पहली झलक

Hyundai Creta अपने सेगमेंट की है धाकड़ कार अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार बन चुकी है क्रेटा अगले साल भारत में होगी इसके सेकेण्ड जेनरेशन मॉडल की एंट्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 3 Oct 2019, 12:40 PM IST

Hyundai Creta second gen

नई दिल्ली: Hyundai अपनी बेस्टसेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा के सेकेण्ड जेनरेशन ( Hyundai ix25 ) को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि इस कार को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा। इस कार का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है और अब अगले साल भारत में इसको लोगों के सामने पेश करने के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है।

4 अक्टूबर को लॉन्च होगी Tata Tiago Wizz, देती है जबरदस्त माइलेज

जानकारी के मुताबिक़ इसे मार्च 2020 के पहले सप्ताह में मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद ग्राहक इसे आसानी से परचेज कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह मौजूदा हुंडई क्रेटा को लोगों ने पसंद किया था ठीक वैसा ही रिस्पॉन्स सेकेण्ड जेनरेशन क्रेटा को भी मिलेगा। आपको बता दें कि मौजूदा हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कार मानी जाती है ऐसे में इसके अगले मॉडल पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

अभी हाल ही में Kia Seltos और MG Hector की भारत में एंट्री हुई है ऐसे में नई क्रेटा की भारत में लॉन्चिंग से इन दोनों कारों को कड़ी टक्कर मिलेगी। दरअसल इन दोनों कारों को बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में उतारा गया है ऐसे में सेकेण्ड जेनरेशन क्रेटा में भी कंपनी इन दोनों कारों को टक्कर देने वाले फीचर्स ऐड कर सकती है जिससे दोनों ही कार कंपनियों की मुश्किल बढ़ सकती है।

मात्र 5999 रुपए में मिल रही है 50 हजार वाली TVS की ये बाइक, ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए

आपको बता दें कि Hyundai ix25 को चीन में कुछ सप्ताह पहले ही इंट्रोड्यूस किया जा चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में लॉन्च की जाने वाली सेकेण्ड जेनरेशन हुंडई क्रेटा ( Hyundai ix25 ) चीन में लॉन्च की जाने वाली क्रेटा से कई मामलों में अलग होगी।