31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Suzuki Alto K10: क्या यह लंबी दूरी के लिए बेस्ट कार है ? जानिये

मारुति सुजुकी ने Alto K10 जबसे अपने ने अवतार में आई है तब से इसके चाहने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। इसकी कीमत 3.99 लाख रूपये से शुरू होती है। इस कार में न सिर्फ नया डिजाइन है बल्कि इसके कैबिन में आपको नयापन देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं क्या यह कार लम्बी दूरी के लिए बेस्ट रहेगी...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 14 Sep 2023, 11:06 AM IST

alto_k10.jpg

Maruti Suzuki Alto K10 Review: भारत में छोटी कारों को आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। छोटी कारों में मारुति सुजुकी सबसे पहले आती है और कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही मॉडल्स तैयार किये हैं। लेकिन अब कंपनी अपने एंट्री लेवल कार सेगमेंट को अपग्रेड करने में लगी है। मारुति सुजुकी ने Alto K10 जबसे अपने ने अवतार में आई है तब से इसके चाहने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। इसकी कीमत 3.99 लाख रूपये से शुरू होती है।

इस कार में न सिर्फ नया डिजाइन है बल्कि इसके कैबिन में आपको नयापन देखने को मिलेगा, साथ ही साथ अब कार में नया 1.0 लीटर वाला पेट्रोल इंजन भी शामिल कर दिया है। यह कार पेट्रोल और CNG ऑप्शन में आपको मिलती है। इसमें मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है, लेकिन हमें इसका मैन्युअल वेरिएंट ड्राइव के लिए। करीब 700 किलोमीटर चलाने के बाद, आखिर कैसा रहा हमारा इस कार के साथ अनुभव ? आइये जानते हैं..

नया डिजाइन और फ्रेश इंटीरियर:

नई ऑल्टो K10 अब एक मॉडर्न और ट्रेंडी कार भी लगती है। पुरानी कार के डिजाइन को पीछे छोड़कर इसने मॉडर्न स्टाइल एलिमेंट्स को अपनाया है। नतीजा एक ऐसी कार के रूप में सामने आया है जो न सिर्फ फैमिली क्लास बल्कि यूथ तो भी पसंद आ सकती है। बाहर से इसमें बेहतर क्वालिटी नज़र आती है।

इंटीरियर में न सिर्फ प्लास्टिक क्वॉलिटी बेहतर हुई है बल्कि फिट और फिनिश में भी सुधार आया है। पहली नजर में भी इंटीरियर का डिजाइन और क्वालिटी आपको पसंद आ जाती है।एक और अच्छी बात जो हुई है वो है बेहतर स्पेस मैनेजमेंट। फ्रंट और रियर दोनों सीटों में एक छोटी कार के लिहाज से अच्छा लेग और हेड रूम मिलता है।


पिछली सीट पर थाई सपोर्ट और शोल्डर रूम की कुछ कमी जरूर महसूस होती है। टॉप वेरिएंट में आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है वो भी ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ। स्टीयरिंग में फोन और ऑडियो कंट्रोल मिलते हैं। हालांकि एक फीचर जो हमने मिस किया वो है इलेक्ट्रिक एडजस्ट ORVMs अलॉय वील्स नहीं है लेकिन एक एक्सेसरीज पैकेज के रूप में मिल जाते हैं।

700km की ड्राइव और हमारा फैंसला

मारुति सुजुकी Alto10 में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि मैनुअल और ऑटोमैटिक के रूप में AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन है। यह इंजन करीब 66 बीएचपी की मैक्स पावर और 89 पीएस का टॉर्क देता है। इस साइज और वजन वाली कार के लिए यह काफी है।


इस कार से हमने करीब 700 किलोमीटर का सफर तय किया, पहले दिल्ली से जयपुर, और कुछ दिन जयपुर की भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर इस कर को चलाया, और भी जयपुर से दिल्ली तक का सफ़र किया। इसकी ड्राइव में भी दिखा, कहीं भी आपको पावर की कमी महसूस नहीं होती बल्कि ड्राइविंग का मजा लेने वालों को भी यह इंजन निराश नहीं करता। हैंडलिंग के मामले में आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। कार की सीट्स आरामदायक हैं।

ड्राइव के दौरान विजिबिलिटी बेहतर है और ऐसे में आप आसानी से इसे चला पाते हैं। लम्बी ड्राइव के दौरान यह आपको थकने नहीं देती. और इसका श्रेय इसकी सीट्स को भी जाता है। कीमत और परफॉरमेंस के मामले में यह वाकई इम्प्रेस कर देती है।

ड्राइव के दौरान विजिबिलिटी बेहतर है और ऐसे में आप आसानी से इसे चला पाते हैं। लम्बी ड्राइव के दौरान यह आपको थकने नहीं देती. और इसका श्रेय इसकी सीट्स को भी जाता है। कीमत और परफॉरमेंस के मामले में यह वाकई इम्प्रेस कर देती है।